फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four killed, five injured in road accidents

सड़क हादसों में चार की मौत, पांच घायल

Mon, 29 May 2017 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 29 May 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
 Four killed, five injured in road accidents
DEMO PIC
फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार के दक्षिणी छोर पर रविवार की भोर में चार बजे डंपर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। दोनों खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तेज टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर आड़े तिरछे हो गए, जिससे करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाया। तब जाकर आवागमन चालू हुआ। 
विज्ञापन



सोनभद्र से बालू लेकर जौनपुर जा रहा डंपर और फैजाबाद से बालू लेने बिहार जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। डंपर चालक सोनभद्र के चोपन क्षेत्र के करगरा निवासी रामसूरत (30) की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव बुरी तरह फंस गया था। शव को जेसीबी की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन



डपंर के खलासी सोनभद्र के करगरा निवासी बुलंदर (22) को और ट्रक चालक फैजाबाद निवासी बिंदु (35) और खलासी सुमित सिंह (25) को घायलावस्था में पिंडरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बीएचयू रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान ट्रक चालक बिंदु की मौत हो गई। बाद में दोनों खलासियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फूलपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों  मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया है। बाबतपुर-मंगारी मार्ग पर सगुनहा प्राथमिक स्कूल के समीप  गंगकला बड़ागांव निवासी मोती कन्नौजिया साइकल से अपने घर लौट रहा था। तभी पीछे से आई बाबतपुर एयरपोर्ट में चलने वाली ओला कैब कार ने धक्का मार दी। जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद कार चालक भाग निकला। शाम साढ़े छह बजे हुई घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थोड़ी देर के लिए चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगाें को शांत कराया। दूसरी ओर कथौली स्थित एक पेट्रोल पम्प के समीप रेहटी नेवादा गांव जौनपुर निवासी कोलाहल राम अपने गांव के ही मित्र सभाजीत के साथ बाइक से बरही नेवादा फूलपुर स्थित अपने बहन के घर आयोजित शादी में जा रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे टैंकर ने ओवरटेक के चक्कर में धक्का मार दिया। घटना में कोलाहल की मौके पर मौत हो गई। वही सभाजीत को सिर में गंभीर चोटें आईं उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।



देवराई मार्ग पर जदवातारा के समीप सड़क पर फैली गिट्टी के कारण दो बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पड़े। जिसके चलते भटपुरवा खुर्द निवासी सुनील यादव उसका मित्र डब्बू विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed