{"_id":"c58df703399d8fccc97b0c2dfca2466f","slug":"four-key-positions-filled-by-prescription-37-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्रमुख पदों पर 37 ने भरे पर्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्रमुख पदों पर 37 ने भरे पर्चे
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष समेत चार प्रमुख पदों के लिए सोमवार को 37 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक बारह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
गाजे-बाजे के साथ अलग-अलग जगहों से जुलूस निकालकर प्रत्याशी कॉलेज में नामांकन करने पहुंचे। इसके अलावा पांच संकायों के लिए 16 प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची और बुधवार को नामवापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।
कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशियों का उत्साह देखने लायक था। लिंगदोह समिति में गाजे-बाजे के साथ जुलूस आदि पर प्रतिबंध के बाद भी जहां इसका प्रयोग हुआ वहीं समर्थकों ने पंफलेट भी उड़ाया।
विज्ञापन
इस दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने मैदागिन से दारानगर की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरीकेडिंग किया था। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक पांच अलग-अलग बूथों पर हुए नामांकन में दोपहर बारह बजे के बाद कई प्रत्याशी पहुंचे।
चुनाव अधिकारी डॉ. विजय राय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 12, उपाध्यक्ष पर छह, महामंत्री 11 और पुस्तकालयमंत्री पर 8 और संकाय प्रतिनिधि के पांच पदों पर 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।