फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four including woman arrested with heroin worth 50 lakh in Sonbhadra

सोनभद्र: 50 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2020 12:09 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 03 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four including woman arrested with heroin worth 50 lakh in Sonbhadra
ओबरा थाना में हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला में शुक्रवार को पुलिस ने हेरोइन तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर पांच सौ ग्राम हेरोइन बरामद की। इसकी कीमत 50 लाख आंकी गई है। हेरोइन ब्रिकी के 4800 रुपये और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


ओबरा सीओ भाष्कर वर्मा को पता चला कि हेरोइन तस्कर गिरोह के चार सदस्य भलुआ टोला में हेरोइन बेच रहे हैं। तस्करों के साथ एक महिला भी है। सीओ के निर्देश पर ओबरा थानाध्यक्ष शैलेश राय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख महिला समेत चार लोग भागने लगे।
विज्ञापन



संदेह पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर सभी को पकड़ लिया। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने छोटू जायसवाल, शिव कुमार यादव निवासी भलुआ टोला, बड़क उर्फ राधेश्याम जायसवाल एवं सुनीता निवासी भोगा सिंह चौराहा चोपन रोड थाना ओबरा के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन, तीन मोबाइल और  हेरोइन बिक्री के 4800 रुपये बरामद किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पांच सौ ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। तस्करों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इनके द्वारा अपराध कर अर्जित की गई संपति को भी कुर्क किया जाएगा। अवैध मादक पदार्थ के कारोबारियों और उन्हें संरक्षम देने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed