फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   four hundred dilapidated houses in varanasi 143 near Vishwanath temple Notice pasted at night

Varanasi News: शहर में 402 जर्जर मकान, 143 विश्वनाथ मंदिर के एक किमी के दायरे में; रात में चिपकाई गई नोटिस

Wed, 07 Aug 2024 10:24 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 10:24 AM IST
सार

Varanasi News: 

विज्ञापन
four hundred dilapidated houses in varanasi 143 near Vishwanath temple Notice pasted at night
राहत कार्य में लगी एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में अब भी 402 जर्जर भवन हैं। समय रहते इन्हें ध्वस्त नहीं किया गया या इनकी मरम्मत नहीं कराई गई तो इस तरह के हादसे की पुनरावृत्ति से इन्कार नहीं किया जा सकता। अकेले विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के एक किमी के दायरे में 143 मकान जर्जर हैं।

विज्ञापन


शहर में कुल 404 जर्जर भवन थे। इनमें से दो मंगलवार को गिर गए। अब भी 402 जर्जर मकान हैं। नगर निगम के पांच जोन में सबसे ज्यादा जर्जर भवन कोतवाली जोन में हैं। कोतवाली जोन में 188 जर्जर भवन थे जो अब घटकर 186 हो गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दशाश्वमेध में 143, आदमपुर में 19, भेलूपुर में 14 और वरुणा पार में 40 जर्जर भवन हैं। ज्यादातर मकानों में लोग रहते हैं। त्रिपुरा भैरवी घाट के पास जर्जर भवन में लोग परिवार के साथ रह रहे हैं। यहां दीवारों में दरार के साथ पत्थर की पटिया टूट रही है। कमच्छा में पब्लिक वेलफेयर अस्पताल का भवन भी जर्जर है। मदनपुरा में जर्जर मकानों के नीचे दुकानें संचालित हैं। बारिश आने के बाद भी नगर निगम ने जर्जर भवनों को गिराने की दिशा में कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।

four hundred dilapidated houses in varanasi 143 near Vishwanath temple Notice pasted at night
नगर निगम की टीम ने चौक क्षेत्र में जर्जर भवनों पर नोटिस लगाया। - फोटो : अमर उजाला

मरम्मत के लिए नौ साल से लगा रहे हैं वीडीए-नगर निगम के चक्कर
ढहे एक मकान के हिस्सेदार अनूप ने बताया कि मकान की मरम्मत के लिए वह बीते नौ साल से वीडीए और नगर निगम के चक्कर लगा चुके हैं। वहां से कहा जाता है कि मंदिर प्रशासन से अनुमति लेकर आइए, तब आपको एनओसी दी जाएगी। किरायेदार विकास रस्तोगी ने बताया कि मकान मालिक ने मरम्मत के लिए कई विभागों के चक्कर लगाए लेकिन कुछ नहीं हुआ। मजबूरी में यहां दुकानदारी करते थे।

हादसे के बाद जागा नगर निगम, कोतवाली जोन के 25 जर्जर भवनों पर नोटिस चस्पा
हादसे के बाद नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार की देर शाम तक 25 जर्जर भवनों पर नोटिस चस्पा कर दिया। कोतवाली जोन के जर्जर भवनों पर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर नोटिस चस्पा किया गया। 

जोनल अधिकारी कोतवाली इंद्र विजय सिंह के नेतृत्व में जोन के 25 जर्जर भवनों पर नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि यह भवन जर्जर है। निवास करना असुरक्षित है। 



कृपया भवन खाली कर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। जिन भवनों पर नोटिस चस्पा किया गया, उन सभी भवनों के स्वामियों को पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने ऐसे सभी भवन स्वामियों से अपील की कि वे जर्जर भवनों में निवास न करें। जर्जर भवनों पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

वीडीए ने नियम-कानून से जुड़े पर्चे बंटवाए
हादसे के बाद वीडीए प्रशासन ने मंगलवार को देर शाम नियम-कानून से जुड़े पर्चे बंटवाए। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देश पर गंगा किनारे 200 मीटर परिधि में और पुराने जर्जर भवनों की मरम्मत से जुड़े नियमों के बारे में लोगों को पर्चे के माध्यम से बताया गया। इसे चौक और दशाश्वमेध क्षेत्रों में बंटवाया गया। पर्चे पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed