फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four died from jaundice in azamgarh

आजमगढ़ में पीलिया का बढ़ा प्रकोप, एक महीने में इस बीमारी से हुई चौथी मौत

Thu, 14 Feb 2019 10:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Feb 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Four died from jaundice in azamgarh
- फोटो : file photo

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पीलिया अपने पांव पसारता जा रहा है। जहां पीलिया ने चार जिंदगियों को अपना निवाला बनाया है, वहीं जिल में अभी 200 से ज्यादा लोग इससे पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी के फैलने की वजह तलाश रहा है। 

विज्ञापन

 
11 जनवरी से जिले के मुबारकपुर कस्बे में पीलिया का प्रकोप बढ़ा हुआ है। कस्बे के पूरा ख्वाजा मुहल्ला निवासी 14 साल की सलोनी पुत्री लल्लू सोनकर को चार दिन पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया था। सलोनी में पीलिया के लक्षण मिलने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


यहां पर भी उसकी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह सलोनी ने दम तोड़ दिया। उसकी मां गीता देवी भी पीलिया की चपेट में है। सोनल के मौत की सूचना मुबारकपुर में फैलते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। पीलिया से हुई यह चौथी मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व एक महिला व दो युवकों की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। पीलिया से हुई चौथी मौत से कस्बावासी आतंकित हैं और सीएचसी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों पर एक बार फिर पीलिया की जांच के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।  

शोक संवेदना को मृतका के घर जुटी भीड़

किशोरी सलोनी की मौत के बाद उसके पूरा ख्वाजा स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि दूषित पानी न पीये, खाने-पीने में विशेष सावधानी बरतें। पानी उबाल कर और उसमें क्लोरीन की गोली मिला कर पीएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed