फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four corona patients arrived in Mahmudpura, Mau

मऊ के महमूदपुरा में निकले चार कोरोना के मरीज, रौजा में एक, संख्या हुई 116

Sun, 28 Jun 2020 11:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 28 Jun 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four corona patients arrived in Mahmudpura, Mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले में रविवार को बीएचयू से 281 संदिग्ध की रिपोर्ट आई। इसमें पांच पॉजिटिव तथा 276 रिपोर्ट निगेटिव मिली। चार पॉजिटिव मरीज नगर के महमूदपुरा तथा एक मरीज रौजा का है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 116 पहुंच गई हैं। जिसमें 65 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 48 मरीज एक्टिव है। वहीं तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद आई है। पांचों पॉजिटिव मरीजों को प्रशासन ने कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती कराने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी तथा सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को बीएचयू से 281 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें नगर के हॉटस्पॉट क्षेत्र महमूदपुरा में चार नए मरीज मिले, जबकि एक मरीज नगर के रौजा में पाया गया है। बताया कि पांचों मरीजों को कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


पांचों मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त कर उन्हें क्वारंटीन करने की कवायद की जा रही है। जिले में वर्तमान में 20 हॉटस्पॉट है, नए मरीजों के मिलने पर नए हॉटस्पॉट बनाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को जिले से 289 संदिग्धों का सैंपल जांच को भेजा गया है। जिले से अब तक 5361 सैंपल भेजा जा चुका है। जिसमें 4601 रिपोर्ट प्राप्त हुई, इसमें 116 पॉजीटिव तथा शेष निगेटिव मिले है। तीन मरीजों की रिपोर्ट उनके मौत के बाद प्राप्त हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रू नेट मशीन का भेजा गया सैंपल निकला पॉजिटिव

विदेश से लौटे एक युवक का सैंपल जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन में जांच में संदिग्ध मिलने पर बीते गुरुवार को उसका सैंपल पुन: जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था। शनिवार की शाम आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिला। युवक अपने साथी के साथ जिले में लौटने के बाद नगर के एक होटल में क्वारंटीन हो गया था। इस बीच एक का रैंडम सैंपल भेजा गया था। एक युवक का सैंपल ट्रू नेट मशीन में संदिग्ध मिलने पर दोबारा जांच को भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed