फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four accused including CMD-MD of Nilgiri Infracity will be gangstered

वाराणसी: नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी-एमडी सहित चार आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति होगी जब्त

Fri, 05 Nov 2021 01:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Nov 2021 01:40 PM IST
सार

जमीन और टूर पैकेज सहित कई लुभावने आफर देकर निवेशकों से करोड़ों की ठगी के आरोप में सीएमडी विकास सिंह, पत्नी एमडी ऋतु सिंह, डायरेक्टर प्रदीप यादव और पलास 31 अगस्त से ही चौकाघाट जिला जेल में बंद है। 

विज्ञापन
Four accused including CMD-MD of Nilgiri Infracity will be gangstered
नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह व एमडी ऋतु सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धोखाधड़ी के आरोप में वाराणसी जिला जेल में निरुद्ध नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी-एमडी सहित चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस चारों की संपत्ति भी जब्त करेगी। संपत्तियों का ब्यौरा पुलिस ने जुटाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


जमीन और टूर पैकेज सहित कई लुभावने आफर देकर निवेशकों से करोड़ों की ठगी के आरोप में सीएमडी विकास सिंह, पत्नी एमडी ऋतु सिंह, डायरेक्टर प्रदीप यादव और पलास 31 अगस्त से ही चौकाघाट जिला जेल में बंद है। 
विज्ञापन


महमूरगंज निवासी विकास सिंह और उसकी पत्नी ऋतु सिंह ने नीलगिरी इंफ्रासिटी के जरिए पूर्वांचल सहित बिहार, झारखंड, कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में निवेशकों से संपर्क कर और उन्हें लुभावने स्कीम दिखाकर जमीन, गोल्ड, टूर पैकेज आदि में निवेश कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति भी होगी जब्त

इसके बाद निवेशकों ने अपने को ठगा मानकर सीएमडी विकास सिंह और कंपनी में एमडी उसकी पत्नी ऋतु सिंह सहित अन्य कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि मलदहिया के इंडियन प्रेस कालोनी स्थित कार्यालय में बुलाकर निवेशकों संग मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

रामापुरा निवासी प्रबंधक प्रदीप यादव और विशेश्वरगंज निवासी पलास ने भी निवेशकों संग कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी की। यह रिकार्ड ही रहा कि चेतगंज थाना में नीलगिरी के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे एक माह के अंदर दर्ज हुए। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि चारों आरोपियों की संपत्ति का ब्यौरा खंगाला जा रहा है, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद आगे संपत्ति भी जब्त की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed