फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foundation Day of bjp Floral tributes offered great men sweets distributed

BJP का स्थापना दिवस: महापुरुषों को अर्पित की पुष्पांजलि, बांटी मिठाई; बोले- देश में सुशासन की लहर

Mon, 07 Apr 2025 04:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 04:01 PM IST
सार

BJP News: भाजपा के स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर आयोजन किए। महापुरुषों को याद करने के साथ ही पीएम मोदी और सीएम योगी के जयघोष लगे। कार्यकताओं ने कहा कि देश में सुशासन की लहर चल रही है।

विज्ञापन
Foundation Day of bjp Floral tributes offered great men sweets distributed
भाजपा के स्थापना दिवस पर महापुरुषाें को श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Foundation Day of BJP: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर रविवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय समेत जिला व महानगर और बूथ कार्यालयों पर भी झंडारोहण किया गया। कार्यालयों को झालरों से सजाया गया और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी गई। इस दौरान महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि दी गई। 

विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा, लोक कल्याण,  सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। पार्टी के 13 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। 
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि हजारों लोगों के बलिदान और समर्पण के बल पर आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, विजय गुप्ता, अरविंद पांडेय, जय सिंह पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के स्थापना दिवस पर बड़ागांव स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रभात सिंह ‘मिंटू’ ने कहा कि 1980 में स्थापित भारतीय जनता पार्टी 15 राज्यों में अपनी सरकार चला रही है और 21 राज्यों में एनडीए गठबंधन के साथ सत्ता में है। इस दौरान जिला मंत्री जेपी दूबे, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, हौसिला पांडेय, दीपक सिंह, संदीप सिंह मौजूद रहे।

Foundation Day of bjp Floral tributes offered great men sweets distributed
रोहनिया में प्रेसवार्ता करते क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा एकमात्र कार्यकर्ता आधारित पार्टी, यहां बूथ अध्यक्ष भी बन सकता राष्ट्रीय अध्यक्ष 
भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करते हुए भाजपा निरंतर गतिशील रहकर अंत्योदय से सर्वोदय तक का सफर तय कर रही है। अब यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। 

डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास करते हुए नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भाजपा के स्थापना दिवस पर महानगर कार्यालय पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्हाेंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सिर्फ अपनी पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि आम जनमानस के उत्थान के लिए भी कड़ा परिश्रम कर रहा है। बीजेपी एकमात्र कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। 

राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को अपनाते हुए अपने कार्यकाल की शुरुआत की। यही कारण है कि आज देश में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को सामान रूप से मिल रहा है। 

आज आयुष्मान कार्ड की सबसे ज्यादा जरूरत देश के बुजुर्गों को है। इसी को देखते हुए 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड जारी किया जा रहा है। इस दौरान मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र राय, चंद्रशेखर उपाध्याय, शैलेंद्र मिश्रा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed