{"_id":"67702c111063d127aa0e6ce8","slug":"foul-smelling-gas-emanating-from-the-ground-people-in-panic-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : जमीन से निकलरही दुर्गंध भरी गैस, जनता दहशत में, प्रशासन को दी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : जमीन से निकलरही दुर्गंध भरी गैस, जनता दहशत में, प्रशासन को दी गई सूचना
Sat, 28 Dec 2024 10:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:19 PM IST
सार
कज्जाकपुरा में जमीन के नीचे से अचानक दुर्गंध भरी गैस निकलने लगी। स्थानीय लोगों ने पत्थर लगाया और प्रशासन को सूचित किया। इस वाक्ये से लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
जमीन के नीचे से निकल रही गैस के इर्द-गिर्द पत्थर से घेरा बनाता हुआ युवक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग के पास कुछ दिनों से जमीन के नीचे से दुर्गंध भरी गैस निकल रही है। गैस से जहां आस पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है वहीं जमीन के भीतर से निकल रही इस गैस को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
दरअसल, कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग से लाट सरैया की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब चार फिट के गोलंबर में जमीन के नीचे से गैस निकल रही है। जमीन के नीचे शाही नाला है और आरओबी निर्माण के कारण शाही नाला की शुद्धि लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
क्षेत्र में चर्चा है कि शाही नाला अंदर से चोक कर गया है। जिसके अंदर मिथाइल गैस रिसाव कर रही है। कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले राजू सोनकर, कल्लू सोनकर, मिनाक्षी देवी, पूनम, जितेंद्र कुमार, संजय गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में जमीन के नीचे से गैस तेज आवाज कर निकल रही थी।
विज्ञापन
जिससे सभी भयभीत हो गए। जमीन के नीचे से अब भी रह रह कर दुर्गंध भरी गैस निकल रही है।