फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former US Minister Hillary clinton visit varanasi Will visit Vishwanath Dham and Ganga Aarti

Hillary Clinton: वाराणसी पहुंचीं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री, गंगा आरती देख हुईं अभिभूत, गंगा किनारे डिनर

Thu, 09 Feb 2023 11:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Feb 2023 11:25 PM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन वाराणसी पहुंच चुकी हैं।  तीन दिन के प्रवास में हिलेरी काशी की संस्कृति-परंपरा और सामाजिक संबंधों से रूबरू होंगी।

विज्ञापन
Former US Minister Hillary clinton visit varanasi Will visit Vishwanath Dham and Ganga Aarti
बजड़े पर सवार हिलेरी क्लिंटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी आईं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन बृहस्पतिवार की शाम दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देख अभिभूत हो गईं। बजड़े पर सवार हिलेरी क्लिंटन ने आरती के विहंगम दृश्य को कई बार कैमरे में कैद किया। इस दौरान वह अपने करीबियों से गंगा आरती का महात्म्य समझते दिखीं। बजड़े पर ही गंगा सेवा निधि के तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें गंगा पूजा कराई।  

विज्ञापन


हिलेरी क्लिंटन विशेष विमान से दोपहर तीन बजे बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। हवाई अड्डे की निदेशक आर्यमा सान्याल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से नदेसर स्थित होटल के लिए रवाना हो गईं। शाम को वह नमो घाट पहुंचीं और वहां से गंगा आरती देखने बजड़े पर सवार होकर निकलीं। रात्रि विश्राम के लिए वह नदेसर स्थित होटल लौट गईं। शुक्रवार को सारनाथ का भ्रमण करने जाएंगी।
विज्ञापन


गंगा किनारे डिनर का लिया आनंद
गंगा आरती के बाद हिलेरी क्लिंटन दरभंगा घाट स्थित एक होटल में डिनर के लिए पहुंची। होटल की छत पर उन्होंने शास्त्रीय संगीत के बीच डिनर में तवा व तंदूरी रोटी, चावल, मिक्स वेज, कढ़ाई पनीर, मशरूम की सब्जी, दाल मखनी, पापड़ और सलाद लिया। भोजन के बाद उन्होंने रसमलाई का आनंद लिया। वहां से निकलने के दौरान उन्होंने कहा कि आज पवित्र नदी के किनारे डिनर करके आनंद आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मणिकर्णिका घाट को देखकर पूछे कई सवाल 

नमो घाट से बजड़े से रवाना र्हुइं हिलेरी क्लिंटन ने मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं को देख कर सहयोगियों से उसके बारे में पूछा। उन्हें बताया गया कि भारतीय संस्कृति के अनुसार मृत्यु के बाद शवदाह किया जाता है। गंगा किनारे यह स्थान पौराणिक महत्व वाला है। इस दौरान वो तब तक मणिकर्णिका घाट की ओर अपलक देखती रहीं जब तक कि वह उनके सामने से ओझल नहीं हो गया।

हमें दोबारा आपका स्वागत करने का अवसर मिला

हवाई अड्डे पर निदेशक आर्यमा सान्याल ने हिलेरी क्लिंटन से कहा, मुझे दोबारा आपका स्वागत करने का अवसर मिला है। निदेशक ने बताया कि वह जयपुर हवाई अड्डे पर तैनात थीं। उस दौरान हिलेरी क्लिंटन अपने पति और अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ जयपुर आई थीं। निदेशक सान्याल ने उन्हें एक पौधा देकर कहा कि यह आपको हमेशा काशी की याद दिलाता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed