{"_id":"6082a76e5cd01661444a36b2","slug":"former-sp-councilor-expressed-opposition-by-garlanding-her-own-photo-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : अपनी ही तस्वीर पर माला-फूल चढ़ाकर सपा के पूर्व पार्षद ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : अपनी ही तस्वीर पर माला-फूल चढ़ाकर सपा के पूर्व पार्षद ने जताया विरोध
Fri, 23 Apr 2021 04:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 23 Apr 2021 04:24 PM IST
सार
ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने की मांग की
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया। जीवित रहते हुए अपने चित्र पर मालाफूल चढ़ाकर अनोखे तरीके से विरोध प्रकट किया। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह लोगों को संदेश दे रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा, तो हम सब एक फोटो फ्रेम में नजर आएंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए हैं। जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर की संख्या में इजाफा करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में सरकार की योजनाएं और कोविड-19 से लड़ने की तैयारी केवल कागजों में ही दिख रही है। यही वजह है कि लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश है। मैं किसी को आहत नहीं करना चाहता हूं। मैं बस सरकार और अपने प्रशासन को जगाना चाहता हूं कि अगर इसी तरह ऑक्सीजन और बेड नहीं मिलेगा, तो लोगों की मौतें होंगी। अब भी समय है, सब जग जाएं। लोग बहुत डरे हुए हैं। उनको कोई भी बीमारी हो रही है, तो वह खुद को मरा महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य कि इस तरह का हाल देखकर लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। अपने जनप्रतिनिधि को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन