{"_id":"5f2553c9f6b69446303d95c3","slug":"former-rajya-sabha-mp-amar-singh-passed-away","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्य सभा सांसद अमर सिंह का निधन, मौत से दो घंटे पहले किया था ट्वीट, बाल गंगाधर तिलक को दी थी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सभा सांसद अमर सिंह का निधन, मौत से दो घंटे पहले किया था ट्वीट, बाल गंगाधर तिलक को दी थी श्रद्धांजलि
Sat, 01 Aug 2020 05:35 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 01 Aug 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
अमर सिंह का ट्वीट
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सभा सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे अमर सिंह का शनिवार को लंबी बीमारी के दौरान निधन हो गया। उन्होंने सिंगापुुर में आखिरी सांस ली। वे बीते छह महीने से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने अपने निधन से दो घंटे पहले दो ट्वीट किए थे जिसमें पहले ट्वीट में बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दीं और दूसरे में महान स्वतंत्रा संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
विज्ञापन
पहले ट्वीट किया "देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि। देश आपके अतुलनीय योगदान को सदैव याद रखेगा।"
बकरीद की मुबारकबाद का ट्वीट
- फोटो : अमर उजाला
दूसर ट्वीट किया "ईद-अल अजहा की दिली मुबारकबाद। हर्षोल्लास से पर्व मनाते हुए प्यार और भाईचारे का पैगाम दें। "