फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former MLA under manoj singh dablu house arrest Amda power house police force arrived his residence

पूर्व विधायक हाउस अरेस्ट: अमड़ा पावर हाउस जा रहे थे मनोज डब्लू, घर पर पहुंची पुलिस फोर्स; हल्की नोकझोंक

Mon, 20 Jul 2026 01:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Jul 2026 01:06 PM IST
सार

बिजली संकट के विरोध में अमड़ा पावर हाउस पर प्रदर्शन के लिए जा रहे सपा नेता व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को पुलिस ने सोमवार को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पीएसी लगा लो, लेकिन जनता के मुद्दों पर धरना देने से नहीं रोक सकते।

विज्ञापन
Former MLA under manoj singh dablu house arrest Amda power house police force arrived his residence
पुलिस से बातचीत करते सपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

किसानों की बिजली समस्या और लगातार हो रही ट्रिपिंग के विरोध में अमड़ा पावर हाउस पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को सोमवार को उनके आवास पर ही पुलिस ने नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया।

विज्ञापन




पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू किसानों के साथ अमड़ा पावर हाउस पहुंचकर बिजली संकट और ट्रिपिंग की समस्या को लेकर धरना देने वाले थे। इससे पहले ही भारी पुलिस बल उनके आवास पर पहुंच गया और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जिले के किसान लगातार बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बार-बार बिजली ट्रिप होने से सिंचाई प्रभावित हो रही है और धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता भी अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा, सरकार चाहे जितनी फोर्स लगा दे या पीएसी तैनात कर दे, मुझे किसानों की आवाज उठाने और धरना देने से कोई नहींरोक सकता। किसानों के हक की लड़ाई हर हाल में लड़ी जाएगी।

पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार को दमनकारी बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और वह हर हाल में धरना देकर रहेंगे।

उधर, पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर एहतियातन कार्रवाई करते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने से रोका। मौके पर काफी देर तक पुलिस बल तैनात रहा। बिजली संकट और किसानों के मुद्दे पर सपा के इस विरोध प्रदर्शन तथा पुलिस की कार्रवाई को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed