{"_id":"5b33dbf84f1c1bca228b7e4f","slug":"former-minister-grandson-drown-in-ganga-at-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री का पोता गंगा में नहाते समय डूबा, मुंडन संस्कार के लिए विंध्याचल आए थे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री का पोता गंगा में नहाते समय डूबा, मुंडन संस्कार के लिए विंध्याचल आए थे परिजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व मंत्री बलराम यादव के एक पोते की बुधवार को मिर्जापुर में विंध्याचल के दीवानघाट पर स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। जबकि साथ में डूब रहे दो अन्य बालकों को बचा लिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोंरों की मदद से डूबे बालक का शव बरामद कर लिया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
आजमगढ़ जिले के सैनपुर गांव निवासी सुनील यादव अपने परिवार के 16 सदस्यों के साथ अपने पुत्र का मुंडन संस्कार कराने के लिए बुधवार की भोर चार विंध्याचल पहुंचे। गुदारा घाट पर सभी लोग मुंडन संस्कार बच्चे का करा रहे थे।
इसी दौरान तीन बालक प्रेम यादव (16), रमेश यादव (15) और उदित यादव (15) गंगा में पानी कम होने के कारण आगे स्नान करने के लिए चले गए। तीनों एक साथ नहा रहे थे कि गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूबने लगे।
विज्ञापन
शोरगुल होने पर घाट पर मौजूद नाविकों ने प्रेम व रमेश को बचा लिया लेकिन उदित डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीस गोताखोरों की मदद से शव की तलाश करने में जुट गई।
करीब चार घंटे बाद शव को बरामद कर लिया गया। परिजन शव लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ केन्द विंध्याचल पहुंचे। वहां देखते ही डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।