फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   former gram pradhan killed attack in stomach in ghazipur up

गाजीपुर: पूर्व प्रधान की पेट में भाला घोंपकर हत्या, पुलिस ने पांच लोगों को लिया हिरासत में, भाला मिला

Sun, 06 Sep 2020 08:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 06 Sep 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
former gram pradhan killed attack in stomach in ghazipur up
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के चकफरीद गांव के हौदवा तालाब स्थित कब्रिस्तान के पास रविवार की भोर में पूर्व कार्यवाहक प्रधान नूर मुहम्मद (52) की भाला मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी ने घटनास्थल पर जा कर जांच पड़ताल की। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे पुलिस पुरानी रंजिश मान कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


चकफरीद गांव निवासी नूर मुहम्मद वर्ष 1995 में ग्राम पंचायत सदस्य बने थे। चुनाव के एक वर्ष बाद महिला ग्राम प्रधान आरती सहाय का निधन हो गया था। इसके बाद नूर मुहम्मद कार्यवाहक ग्राम प्रधान बनाए गए थे। इधर, कुछ वर्षों से वह लकड़ी का व्यापार करते थे। नूर मुहम्मद रविवार भोर में रोजाना की तरह साढ़े तीन बजे उदंती नदी की तरफ टहलने गए थे।
विज्ञापन


बाद में गांव का एक मूक बधिर युवक उधर गया तो हौदवा तालाब स्थित कब्रिस्तान के पास नूर मुहम्मद का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी उसने ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। फारेंसिक टीम को घटनास्थल से एक मीटर दूर उनका चश्मा और मोबाइल फेंका मिला। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि साक्ष्यों के अनुसार घटना को मृतक के परिचित ने ही अंजाम दिया होगा। वैसे, परिजनों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले भी हुए हैं प्रधानों पर हमले

पूर्वांचल के जिलों में हाल ही में और भी प्रधानों पर हमले हुए हैं। आजमगढ़ के तरवां क्षेत्र में बांसगांव में अगस्त में प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या कर दी गई थी। इसी तरह, निजामाबाद के नेवादा निवासी बीडीसी सुरेंद्र यादव की भी अगस्त में हत्या कर दी गई थी। गाजीपुर में बड़ेसर थाना क्षेत्र के विद्यापुर गांव के प्रधान भरत कुमार पर भी नौ जुलाई को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर घायल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed