फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mobile court held in Alipur Madra; four cases heard.

Ghazipur News: अलीपुर मदरा में लगा मोबाइल कोर्ट, चार मामलों में हुई सनवाई

Tue, 25 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mobile court held in Alipur Madra; four cases heard.
जखनिया। उच्च न्यायालय के आदेश पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गांव के निकट ही त्वरित एवं सुलभ न्यायिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को अलीपुर मदरा स्थित ग्राम सचिवालय में सिविल न्यायालय की सचल (मोबाइल) कोर्ट का आयोजन किया गया। मोबाइल कोर्ट में एक न्यायिक एवं तीन राजस्व संबंधी मामले आए, जिनकी सुनवाई करते हुए संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं आदेश मौके पर दिया गया।
विज्ञापन


न्यायाधिकारी अमित कुमार यादव ने कहा कि मोबाइल कोर्ट का मुख्य उद्देश्य न्यायिक व्यवस्था को ग्रामीणों के और करीब पहुंचाना है, जिससे लोगों को छोटे-छोटे मामलों की पैरवी एवं सुनवाई के लिए बार-बार दूर स्थित न्यायालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि गांव में मोबाइल कोर्ट आयोजित होने से ग्रामीणों को अपने मामलों की जानकारी लेने, पक्ष रखने और न्यायिक प्रक्रिया को समझने में सुविधा मिलती है। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व एवं अन्य संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों की मौजूदगी से लोगों को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलता है। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं एवं मामलों को लेकर ग्राम सचिवालय पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित मामलों को गंभीरता से सुना और कार्रवाई के निर्देश दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह झुन्ना, अधिवक्ता योगेंद्र सिंह, अखिलानंद सिंह, कृपा यादव, मुकेश गुप्ता, हल्का लेखपाल उमेश, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed