धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार: वाराणसी के चर्चित बिल्डर के आवास पर हुई थी पूर्व DIG के बेटे की हत्या
धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य आरोपों में गिरफ्तार पीपीपी मॉडल पर प्रधानमंत्री आवास बनाने वाले बिल्डर रामगोपाल सिंह के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की कुंडली वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस खंगाल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य आरोपों में गिरफ्तार एसएसबी ग्रुप के निदेशक रामगोपाल सिंह के पार्टनर पूर्व डीआईजी सभाजीत सिंह के बेटे बलवंत सिंह (42) की 20 अक्तूबर 2019 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त बलवंत अशोक विहार कॉलोनी में बिल्डर रामगोपाल सिंह के घर पर ही दावत में शामिल होने आया था।
शिवपुर के तरना निवासी बलवंत सिंह की हत्या में रामगोपाल सिंह के पार्टनर पंकज चौबे को आरोपी बनाया गया। वहीं, पंकज चौबे की पत्नी ने रामगोपाल सिंह पर ही बलवंत को जान से मरवाने और पति पंकज को फंसाने, एसएसबी ग्रुप में पति की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया। तीन साल पुराने मामले को लेकर बिल्डर रामगोपाल सिंह और पंकज चौबे के परिजनों में अभी भी टकराहट है।
बिल्डर के भतीजे समेत अन्य की गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी
लालपुर-पांडेयपुर थाना और कैंट थाने में दर्ज मुकदमों के आधार पर पीपीपी मॉडल पर प्रधानमंत्री आवास बनाने वाले बिल्डर रामगोपाल सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को उसके नदेसर माल रोड स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसकी आपराधिक कुंडली खंगाल रही है।
पढ़ें: धोखाधड़ी मामले में पीएम आवास बनाने वाले चर्चित बिल्डर को जेल, कैंट थाने की पुलिस ने दफ्तर से किया गिरफ्तार
वहीं, पीड़िता को धमकी मामले में आरोपी बिल्डर के भतीजे विवेक सिंह, कर्मचारी सरस श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह समेत अन्य की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस आयुक्त के अनुसार बिल्डर से जुड़े अन्य करीबियों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। वहीं, बिल्डर के खिलाफ आए अन्य कई प्रार्थना पत्रों की जांच कराई जा रही है।
निजी बाउंसरों से धमकाता था बिल्डर
कैंट की खजुरी निवासी पीड़िता निधी राय और सारनाथ के बेनीपुर निवासी पीड़ित ओमप्रकाश जायसवाल ने अशोक विहार कालोनी फेज टू निवासी बिल्डर रामगोपाल सिंह समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ धमकी, जालसाजी अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है।
निधि राय का आरोप है कि बिल्डर रामगोपाल सिंह, उसका भतीजा विवेक सिंह, कर्मचारी सरस श्रीवास्तव ने घर पर चढ़कर धमकी दी थी। असलहा से आतंकित किया था। निधि का आरोप है कि निजी बाउंसरों से भी धमकाता था। रौब जमाने को लेकर बिल्डर अपने साथ निजी अंगरक्षक रखा है कि ताकि कोई विरोध और उस तक न पहुंच सके।
पढ़ें: PMAY आवास आवंटन में बड़ी गड़बड़ी, 10 साइट इंजीनियर बर्खास्त, दो अन्य पर मुकदमा दर्ज