फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   builder who built the PM house was jailed In the fraud case Cantt police rested from the office

धोखाधड़ी मामले में पीएम आवास बनाने वाले चर्चित बिल्डर को जेल: कैंट थाने की पुलिस ने दफ्तर से किया गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 12:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 28 Sep 2022 12:42 PM IST
सार

वाराणसी में कैंट पुलिस ने पीपीपी मॉडल पर प्रधानमंत्री आवास बनाने वाले बिल्डर को मंगलवार की सुबह नदेसर मॉल रोड से गिरफ्तार किया। शाम को न्यायिक अधिकारी के समक्ष पेश कर बिल्डर को जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
builder who built the PM house was jailed In the fraud case Cantt police rested from the office
गिरफ्तार बिल्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में कैंट पुलिस ने पीपीपी मॉडल पर प्रधानमंत्री आवास बनाने वाले बिल्डर को मंगलवार की सुबह नदेसर माल रोड से गिरफ्तार किया। शाम को न्यायिक अधिकारी के समक्ष पेश कर बिल्डर को जेल भेजा गया। बिल्डर पर तीन साल पूर्व चांदमारी लोढ़ान मेें डुप्लेक्स दिलाने के बहाने धोखाधड़ी व धमकी देने का आरोप है। इस मामले में बिल्डर के दो अन्य सहयोगी भी आरोपी हैं। पीड़िता के अनुसार पुलिस आयुक्त से गुहार लगाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत खजुरी निवासी सच्चिदानंद राय की पत्नी पीड़िता निधि राय के अनुसार तीन साल पूर्व एसएसबी ग्रुप के निदेशक और सारनाथ के अशोक विहार कालोनी फेज-टू निवासी रामगोपाल सिंह और भतीजा विवेक सिंह, कर्मचारी सरस श्रीवास्तव ने शिवपुर थाना अंतर्गत चांदमारी लोढ़ान स्थित प्रोजेक्ट में आवास दिखाया। आरोप है कि बिल्डर ने तीन साल का इनकम टैक्स रिटर्न, 28 बैंक चेक, आईडी सभी अन्य प्लेन कागज पर हस्ताक्षर लेकर कूटरचित और फर्जी तरीके से बैंक खाते से पैसा अपनी कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर लिया। दो लाख अग्रिम भुगतान वापस मांगने और मकान नहीं लेने की बात पर आरोपियों ने धमकी भी दी। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार बिल्डर के पुराने मामलों को भी खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed