फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former Chancellor of BHU Dr. Karan Singh said New world will be made only by Indian principles

Varanasi: बीएचयू के पूर्व कुलाधिपति डॉ. कर्ण सिंह बोले- भारतीय सिद्धांतों से ही नई दुनिया बनेगी

Thu, 09 Feb 2023 04:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Feb 2023 04:56 PM IST
सार

बीएचयू के पूर्व कुलाधिपति पद्मविभूषण डॉ. कर्ण सिंह ने कहा कि नया समाज और नई दुनिया बनाने के लिए वसुधैव कुटुंबकम और बहुजन सुखाय बहुजन हिताय जैसे भारतीय सिद्धांत बहुत महत्वपूर्ण है। इसी के बदौलत संपूर्ण मानव का कल्याण होने वाला है। 

विज्ञापन
Former Chancellor of BHU Dr. Karan Singh said  New world will be made only by Indian principles
संकट मोचन दरबार में पहुंचे कर्ण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के पूर्व कुलाधिपति पद्मविभूषण डॉ. कर्ण सिंह ने कहा कि नया समाज और नई दुनिया बनाने के लिए वसुधैव कुटुंबकम और बहुजन सुखाय बहुजन हिताय जैसे भारतीय सिद्धांत बहुत महत्वपूर्ण है। इसी के बदौलत संपूर्ण मानव का कल्याण होने वाला है।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. कर्ण सिंह ने कहा कि ज्ञानयोग, भक्तीयोग, कर्मयोग और राजयोग इन सिद्धांतों के पालन करने से संपूर्ण मानव जाति का उद्धार होगा। सृष्टि के सारे धर्मों में मानव कल्याण की बात कही गई है। सभी भारतीय संत एवं दार्शनिकों ने राजयोग के बदौलत मानव कल्याण के कार्य करते हुए उन्हें नई राह दिखाई है। राजयोग आत्मिक शक्तियों की कुंजी है। इन्हीं के बदौलत नई सृष्टी का निर्माण होने वाला है। 
विज्ञापन


इसी कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने कहा कि विश्वशांति का सपना साकार करना है तो भारतीय सिद्धांतों को जानना जरूरी है। इंसान होते हुए भी कुछ लोगों ने बुराई का हाथ थामा है वह गलत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. विश्वनाथ दा. कराड ने कहा कि अध्यात्म और विज्ञान के समन्वय से ही दुनिया में शांति आ सकती है। सारी दुनिया को सुख, शांति और समाधान का मार्ग केवल भारत माता ही दिखाएंगी।  योगी साधक अमरनाथ ने कहा कि जहां ज्ञान है वहां विद्वता होती है। सदियों से ज्ञान प्राप्त है। अब विज्ञान उसी के आधार पर नई-नई खोज कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संकट मोचन दरबार में पहुंचे कर्ण सिंह 

बीएचयू के पूर्व कुलाधिपति डॉ. कर्ण सिंह ने बुधवार दोपहर संकट मोचन हनुमत दरबार में मत्था टेका। मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र से मुलाकात की।  करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के दौरान उन्होंने काशी में गंगा की स्थिति पर विमर्श किया। प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने कहा कि गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। गंगा में गिरते नाले पर भी उन्होंने चिंता जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed