फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former BSP leader Amirchand SP's mlc candidate

पूर्व बसपा नेता अमीरचंद सपा के प्रत्याशी

Wed, 03 Feb 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Wed, 03 Feb 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Former BSP leader Amirchand SP's mlc candidate

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में साफ-सुथरी छवि के प्रत्याशी पर दांव लगाने

विज्ञापन
वाली समाजवादी पार्टी ने अचानक यू-टर्न लिया है।
वाराणसी-चंदौली-भदोही विधानपरिषद सीट से सेंट्रल जेल में बंद ब्रजेश सिंह के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सपा ने दुराचार, हत्या, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी और दो साल से अधिक समय जेल की सलाखों के पीछे काट चुके पूर्व बसपा नेता अमीरचंद पटेल पर दांव खेला है।
अमीरचंद बसपा के टिकट पर 2004 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वे हाथी पर बैठकर नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
समाजवादी पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान कहा गया था कि वह स्वच्छ छवि के पढ़े-लिखे, युवा प्रत्याशियों पर दांव लगा रही है।
 मगर, मंगलवार को एमएलसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा ने पूर्वांचल की राजनीति में नई हलचल मचा दी। सपा नेतृत्व के निर्णय को लेकर राजनीतिक हलकों में खासी चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed