फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former Bhadohi MLA Vijay Mishra is in trouble, charges framed against son, nephew, grandson and son-in-law

वाराणसी: भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्र बुरे फंसे, बेटे-भतीजे-पोते और दामाद के खिलाफ आरोप तय; ये है मामला

Sun, 01 Oct 2023 09:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 01 Oct 2023 09:59 AM IST
सार

आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र को पुलिस कस्टडी में आगरा जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया। इसी तरह मनीष मिश्र को बुलंदशहर जेल और विष्णु मिश्र को लखीमपुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया।

विज्ञापन
Former Bhadohi MLA Vijay Mishra is in trouble, charges framed against son, nephew, grandson and son-in-law
पूर्व विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत ने जैतपुरा क्षेत्र की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को गवाही न देने के लिए धमकाने और उस पर जानलेवा हमले के मामले में भदोही जिले के पूर्व विधायक विजय मिश्र, उसके बेटे विष्णु मिश्र, भतीजे मनीष मिश्र, पोते विकास मिश्र और दामाद मुकेश तिवारी पर आरोप तय कर दिया है। अब मामले की सुनवाई नौ अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन

आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्ना को पुलिस कस्टडी में आगरा जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया। इसी तरह मनीष मिश्रा को बुलंदशहर जेल और विष्णु मिश्रा को लखीमपुर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया। विजय मिश्रा की बेटी गरिमा तिवारी की तरफ से अत्यधिक बीमार होने के कारण प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए स्थगन आदेश की मांग की गई। इसे स्वीकार करते हुए न्यायालय ने उसे नौ अक्तूबर को उपस्थित रहने का आदेश दिया। आरोप तय किए जाते समय एडीजीसी विनय कुमार सिंह अभियोजन की तरफ से कोर्ट में मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

जैतपुरा थाने में सितंबर 2021 में दर्ज हुआ था मुकदमा

प्रकरण के मुताबिक, वाराणसी के जैतपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक गायिका ने सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। भदोही के गोपीगंज थाने में पूर्व विधायक विजय मिश्र सहित अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में 18 अक्तूबर 2020 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप था कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गवाही न देने के लिए जानलेवा हमला किया गया। घर आकर गवाही न देने के लिए धमकाया गया। इसे लेकर 13 सितंबर 2021 को वाराणसी के जैतपुरा थाने में विजय मिश्रा सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed