फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Formation of UP's first football club Inter Kashi

Varanasi: यूपी के पहले फुटबॉल क्लब इंटर काशी का गठन, खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण

Thu, 29 Jun 2023 11:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 29 Jun 2023 11:17 PM IST
सार

यूपी का पहला राष्ट्रीय फुटबॉल क्लब इंटर काशी बना है। इसके जरिये फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, फिर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसकी लांचिंग बृहस्पतिवार को लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने किया है।

विज्ञापन
Formation of UP's first football club Inter Kashi
यूपी के पहले फुटबॉल क्लब इंटर काशी का गठन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी का पहला राष्ट्रीय फुटबॉल क्लब इंटर काशी बना है। इसके जरिये फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, फिर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसकी लांचिंग बृहस्पतिवार को लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने किया है। साथ ही लोक गीत प्रस्तुत करके कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

विज्ञापन


आरडीबी ग्रुप ऑफ कंपनीज के नए वेंचर अविमुक्त स्पोर्ट्स ने क्लब का गठन किया है। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को नदेसर स्थित एक होटल में क्लब के संस्थापक व कंपनी के प्रमोटर
विज्ञापन

विनोद दुग्गर ने कार्यक्रम किया। उन्होंने बताया कि क्लब के खिलाड़ियों को सिगरा स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कुछ चुनिंदा मैदानों में खिलाड़ियों का अभ्यास कराया जाएगा। इंटर काशी उत्तर प्रदेश का पहला राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल क्लब है। तकनीकी सहयोग और रणनीतिक साझेदारी के लिए यूरोपीय फुटबॉल क्लबों के साथ बात की जा रही है। कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी, उद्यमी आरके चौधरी, राजेश भाटिया, धर्मेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed