फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Formation of team to open Vindhya Dham, action plan will be given in two days

विंध्य धाम खोलने के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन, दो दिन में मिलेगी कार्ययोजना

Tue, 16 Jun 2020 09:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Jun 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Formation of team to open Vindhya Dham, action plan will be given in two days
विंध्याचल मंदिर

मां विंध्यवासिनी मंदिर खोलने की कवायद जारी है। मंगलवार को श्री विंध्य पंडा समाज समिति के पदाधिकारियों की बैठक में व्यवस्थापिका समिति ने पांच सदस्यीय टीम का गठन किया, जो 48 घंटे के भीतर मंदिर की अच्छी व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार कर अध्यक्ष पंकज द्विवेदी को सौंपेगी।

विज्ञापन


इसके बाद श्री विंध्य पंडा समाज जिला प्रशासन के सामने कार्ययोजना रखकर मंदिर खोलने का निर्णय लेगा। जिला प्रशासन ने मंदिर खोलने के लिए पंडा समाज से कार्ययोजना मांगी थी। लेकिन इसके बाद एक तीर्थ पुरोहित के संक्रमित होने से इसको लेकर होने वाली बैठक टाल दी गई।

विज्ञापन

मंगलवार को पंडा समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बैठक कर पांच सदस्यीय टीम का गठन किया। यह टीम 48 घंटे के अंदर कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करेगी। बैठक में श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, उपाध्यक्ष प्रह्लाद मिश्रा, व्यवस्थापक प्रमुख गुंजन मिश्रा व अन्य शामिल रहे।

पांच सदस्यीय टीम में ये हैं शामिल
श्री विंध्य पंडा समाज व्यवस्थापिका समिति की बैठक में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इनमें रघुवर उपाध्याय, शनि दत्त पाठक, गौतम द्विवेदी, प्रशांत द्विवेदी और लाल बहादुर गिरी शामिल हैं।

नि:शुल्क टोकन सिस्टम से दर्शन-पूजन 
श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि मंदिर खोलने के लिए 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो 48 घंटे के अंदर कार्य योजना देगी। उन्होंने बताया कि मंदिर पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। जिन यात्रियों के साथ पुरोहित होंगे, वे ही माता का दर्शन करा पाएंगे।

खुलने से पहले सजाया जाएगा मंदिर 
खोलने से पूर्व मां विंध्यवासिनी मंदिर सजाने के साथ ही पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में कीर्तन आदि किए जाएंगे। तत्पश्चात मंदिर का पट मंगला आरती के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed