{"_id":"62377798af1e171c9e745097","slug":"forest-department-will-protect-sparrow-varanasi-news-vns644059643","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग करेगा गौरैया संरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग करेगा गौरैया संरक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के आंगन में गौरैया को लाने के लिए वन विभाग और लखनऊ विश्वविद्यालय मिलकर काम करेंगे। इसमें आम जन को भी शामिल किया जाएगा। रविवार को विश्व गौरैया दिवस पर इनके संरक्षण के लिए अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत गौरैया की गिनती की जाएगी।
वनाधिकारी महावीर कौजलगी ने बताया कि गौरैया के संरक्षण के लिए इनकी गिनती की जाएगी, ताकि आने वाले समय में इनकी जनसंख्या बढ़ाई जा सके। गौरैया के संरक्षण और जागरूकता के लिए आम लोग भी अहम भूमिका निभाएंगे, इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से 9026982174 और 9415030061 नंबर जारी किया गया। इस पर संदेश भेजकर कोई अपने क्षेत्र में गौरैया की संख्या की जानकारी दे सकता है।
गंगामित्रों ने वितरित किया घोंसला
नमामि गंगे परियोजना के तहत कार्य करने वाले इको स्किल्ड गंगामित्रों ने रविवार को गौरैया संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान गंगामित्र के टीम लीडर धर्मेेंद्र पटेल ने गौरैया को घर में जगह देने के लिए कृत्रिम घोंसला तैयार कर लोगों में वितरित किया।
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद ने गौरैया संरक्षण का किया आह्वान
रोहनिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवाओं, महिलाओं, किसानों, छात्रों, से गौरैया संरक्षण का आह्वान किया। ढढोंरपुर गांव में गौरैया संरक्षण के लिए पानी, दाना एवं घोंसला वितरित किया। वहीं नरउर में पानी, दाना देकर गौरैया को संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया। संवाद