फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign tourists jump from electric Tower with parachute

हाईटेंशन बिजली के टॉवर पर चढ़कर विदेशी पर्यटक ने ली सेल्फी, देखते ही देखते लगा दी छलांग

Tue, 04 Feb 2020 11:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 04 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Foreign tourists jump from electric Tower with parachute
विद्युत टॉवर से छलांग लगाता पर्यटक - फोटो : amar ujala

रामनगर क्षेत्र में गंगा किनारे स्थित वाजिदपुर में मंगलवार को एक विदेशी पर्यटक की करतूत से ग्रामीणों में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। दरअसल, विदेशी पर्यटक बिजली के एक लाख 33 हजार केवीए के 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा और फिर पैराशूट के सहारे छलांग लगा दी। इस दौरान उसकी पत्नी नीचे खड़ी होकर वीडियो बनाती रही। बिजली के टावर पर चढ़े विदेशी पर्यटक को ग्रामीण रोकते रहे, लेकिन वह किसी की एक न सुना। ग्रामीणों की सूचना पर रामनगर थाने की पुलिस दोनों को खोज रही है।

विज्ञापन


अस्सी घाट से विदेशी पर्यटक गंगा पारकर दूसरी ओर आए और रेत पर घुड़सवारी का आनंद लेने के बाद वाजिदपुर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों खुद को इटली निवासी पति और पत्नी बता रहे थे। वाजिदपुर में विदेशी युवक अपने बैग से पैराशूट निकाला और 33 हजार केवीए के बिजली के टावर पर चढ़ने लगा। स्थानीय लोगों ने करेंट की चपेट में आने का हवाला देकर युवक को चढ़ने से मना किया लेकिन वह किसी की एक की नहीं सुना। टावर के ऊपरी सिरा पर खड़ा होकर उसने सेल्फी ली और वीडियो बनाया। इसके बाद पैराशूट के सहारे छलांग लगा दी।

विज्ञापन

 

Foreign tourists jump from electric Tower with parachute
विद्युत टॉवर से छलांग लगाता पर्यटक - फोटो : amar ujala
इस बीच उसकी पत्नी उसे शाबाशी देते हुए वीडियो बनाती रही। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक विदेशी दंपती मौके से निकल लिए थे। रामनगर पुलिस भेलूपुर, लंका, दशाश्वेमध और चौक थाने की पुलिस से संपर्क कर विदेशी दंपती की तलाश कर रही है। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो की मदद से होटलों में विदेशी दंपती की तलाश कराई जा रही है। बिजली विभाग के एसडीओ एपी यादव ने बताया कि इस तरह के स्टंट करने से वह करंट की चपेट में आ सकता था। बिजली टावरों पर चढ़ना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed