फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   foreign students applications for study ghost education Science of Paranormal Studies in Ayurveda faculty of BHU

विदेशी छात्र भी पढ़ना चाहते हैं भूत विद्या, बीएचयू में आए इतने आवेदन

Thu, 02 Jul 2020 11:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Jul 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
foreign students applications for study ghost education Science of Paranormal Studies in Ayurveda faculty of BHU
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय

वाराणसी के काशी हिंदू विश्विद्यालय (बीएचयू) के आयुर्वेद संकाय में चलने वाले भूत विद्या के सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए विदेशों से भी मेडिकल छात्रों ने आवेदन किया है। सात सीट वाले इस कोर्स में 30 जून तक कुल 10 लोगों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन

अब विश्वविद्यालय द्वारा फार्म जांच के बाद प्रवेश लेने वालों की सूची जारी की जाएगी। संकाय में शुरू होने वाले इस कोर्स को लेकर छात्रों की बड़ी रुचि है। पूर्व संकाय प्रमुख प्रोफेसर यामिनी भूषण त्रिपाठी ने बताया कि संकाय में कुल 4 नए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं, इसमें इंटीग्रेटेड मेडिसिन भूत विद्या भी शामिल है।
विज्ञापन



प्रोफेसर ने कहा कि इन सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 जून थी और  बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है। जहां तक भूत विद्या की बात है तो इसके लिए इंग्लैंड सहित विदेश में रहने वाले मेडिकल छात्रों ने भी आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 जून तक जो भी आवेदन आए हैं, अब उनकी जांच के बाद नियमानुसार प्रवेश लेने वालों की सूची संकाय की ओर से जारी की जाएगी। इंटीग्रेटेड मेडिसिन में भी छात्रों की रुचि अधिक दिख रही है।

बीएचयू में पिछले साल दिसंबर से भूत विद्या यानि साइंस आफ पैरानॉर्मल पढ़ाई की मान्यता मिली थी। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाता है। इसमें मनोचिकित्सा संबंधी विकारों, उपचार और मनोचिकित्सा के बारे में बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed