विदेशी छात्र भी पढ़ना चाहते हैं भूत विद्या, बीएचयू में आए इतने आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के काशी हिंदू विश्विद्यालय (बीएचयू) के आयुर्वेद संकाय में चलने वाले भूत विद्या के सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए विदेशों से भी मेडिकल छात्रों ने आवेदन किया है। सात सीट वाले इस कोर्स में 30 जून तक कुल 10 लोगों ने आवेदन किया है।
अब विश्वविद्यालय द्वारा फार्म जांच के बाद प्रवेश लेने वालों की सूची जारी की जाएगी। संकाय में शुरू होने वाले इस कोर्स को लेकर छात्रों की बड़ी रुचि है। पूर्व संकाय प्रमुख प्रोफेसर यामिनी भूषण त्रिपाठी ने बताया कि संकाय में कुल 4 नए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं, इसमें इंटीग्रेटेड मेडिसिन भूत विद्या भी शामिल है।
प्रोफेसर ने कहा कि इन सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 जून थी और बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है। जहां तक भूत विद्या की बात है तो इसके लिए इंग्लैंड सहित विदेश में रहने वाले मेडिकल छात्रों ने भी आवेदन किया है।
उन्होंने बताया कि 30 जून तक जो भी आवेदन आए हैं, अब उनकी जांच के बाद नियमानुसार प्रवेश लेने वालों की सूची संकाय की ओर से जारी की जाएगी। इंटीग्रेटेड मेडिसिन में भी छात्रों की रुचि अधिक दिख रही है।
बीएचयू में पिछले साल दिसंबर से भूत विद्या यानि साइंस आफ पैरानॉर्मल पढ़ाई की मान्यता मिली थी। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाता है। इसमें मनोचिकित्सा संबंधी विकारों, उपचार और मनोचिकित्सा के बारे में बताया जाता है।