फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign ministry officer tease with girl in varanasi

बनारस में विदेश मंत्रालय के अधिकारी पर लगा छेड़खानी का आरोप

Thu, 24 Jan 2019 11:13 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Thu, 24 Jan 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Foreign ministry officer tease with girl in varanasi
demo pic
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन के बाद बुधवार की रात बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में मौजूद विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी पर एक वालेंटियर ने छेड़खानी का आरोप लगाया। प्रकरण को लेकर पीड़िता के साथियों ने हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस ने जांच कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


दीनदयाल हस्तकला संकुल में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ कई वालेंटियर भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन में लगे हुए थे। पीड़िता के अनुसार बुधवार की रात उस पर मंत्रालय के एक अधिकारी ने छींटाकशी की।
विज्ञापन


वहीं, अधिकारी का कहना था कि दोनों पखवारे भर से साथ काम कर रहे थे और जान-पहचान है। उसने छींटाकशी नही बल्कि मजाक किया था। पीड़िता के साथियों ने हंगामा शुरू कर दिया तो सूचना पाकर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पीड़िता का नाम-पता न देकर उसके दोस्त तहरीर दे रहे थे। वादी के बगैर मुकदमा कहां से दर्ज किया जाता। इस वजह से शिवपुर थाने में सूचना दर्ज कर ली गई है। गुरुवार की सुबह महिला दरोगा जाकर पीड़िता का बयान दर्ज करेंगी। बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed