फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foreign Minister S. Jaishankar said in Kashi Important role of teachers for developed India

LS Polls: वाराणसी में बोले विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, काशी देश ही नहीं, पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर रही है

Sun, 26 May 2024 12:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 May 2024 12:30 PM IST
सार

Varanasi News: सनबीम वरुणा स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने विदेशी मंत्री एस. जयंशकर का भव्य स्वागत किया। विदेशी मंत्री ने आयोजित कार्यक्रम में देश के शिक्षकों की भूमिका को बताया।

विज्ञापन
Foreign Minister S. Jaishankar said in Kashi Important role of teachers for developed India
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि आज काशी देश ही नहीं पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर रही है। सरकार बनने के बाद अगले पांच सालों का विजन तैयार है। हम पूरी दुनिया को काशी लेकर आएंगे। विश्व भर में दक्षिण भारत के संत तिरुवल्लूवर केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही विश्व के अलग-अलग देशों में काशी तमिल संगमम का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन


रविवार की शाम वह हरिश्चंद्र घाट स्थित कांची कामकोटि मठ में पंच द्रविड़ समाज को संबोधित कर रहे थे। डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि पूरा बनारस और पूर्वांचल मिलकर फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली भेजेंगे। अबूधाबी में मंदिर का बनना विदेश मंत्रालय की उपलब्धियों में से एक है। ऐसी परिस्थिति, जहां पर ऐसा कभी सोचा नहीं गया हो, वहां मंदिर का होना बड़ा संदेश है। जब कोई मुझसे विदेश नीति में बड़ी उपलब्धि की बात करता है तो खाड़ी देश में मंदिर बनाना मैं सबसे बड़ी उपलब्धि मानता हूं। जी 20 की मीटिंग के दौरान मैं काशी आया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का निर्देश था कि सबसे अच्छा और सबसे भव्य स्वागत वाला आयोजन होना चाहिए। वह मीटिंग सबसे शानदार रही। आज भी जी-20 के मंत्री भारत को याद करते हैं। जब जी-20 की बात होती है तो उसमें काशी की बात जरूर होती है। हमें पूरा विश्वास है कि वह प्रधानमंत्री जिनको आप लोगों ने पिछले दो बार देश के नेतृत्व के लिए दिल्ली भेजा है, एक बार और भेजेंगे। हम अगर अपनी संस्कृति और विरासत की देखभाल नहीं करेंगे, प्रचार प्रसार नहीं करेंगे तो दुनिया कैसे मानेगी? विदेश मंत्री का स्वागत मठ के प्रबंधक वी एस सुब्रमण्यम मणि और संचालन के वेंकटरमण घनपाठी ने किया।

चार जून को देश की जनता मोदी 3.0 देखेगी

कार्यक्रम में आए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे वाराणसी को मैसेज देने की ये खुद पूरे देश को संदेश दे रहा है। वह मैसेज यह है कि आने वाले चार जून को तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। इस बार भी बड़ा बहुमत मिलेगा। 
 



कहा कि इस बार भी बनारस का नेतृत्व पूरे देश में दिखाई दे रहा है। जिस तरह से यहां के लोग देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं, वह काबिले तारीफ है। पिछले 10 साल में भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी है, इसे यहां की जनता भी जान और पहचान चुकी है। यह गर्व का विषय है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि विदेशों में फंसे बच्चों को कई बार भारत देश लाया गया। यह भारत के विदेशी नीतियों की देन है। इस बार पूरा देश मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रहा है। यहां की जनता ने पिछले दस वर्षों का रिकार्ड देखा है। इस बार देश की जनता चार जून को मोदी 3.0 देखेगी।

पंच द्रविड़ समाज के 50 हजार मतदाताओं को साधा
विदेश मंत्री ने कांची कामकोटि मठ में बैठक के जरिये पंच द्रविड़ समाज के 50 हजार मतदाताओं को साधा। कांची कामकोटि पीठ से केरल, तमिल, तेलुगु, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के काशी में रहने वाले 50 हजार मतदाता जुड़े हुए हैं। इसमें गुजराती खेड़ा समाज भी जुड़ा हुआ है। बैठक के दौरान वेदपाठी, कलाकार, साहित्यकार, कर्मकांडी समाज के लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed