फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   For the mud gram rhythm 1292

प्रधानी के लिए 1292 ने ठोकी ताल

Sat, 28 Nov 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 28 Nov 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
For the mud gram rhythm 1292

पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू हो गया। नौ दिसंबर को आराजी लाइन ब्लॉक और काशी विद्यापीठ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांवों में मतदान होगा।

विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन आराजी लाइन ब्लॉक में ग्राम प्रधान के लिए 653 लोगों ने पर्चा दाखिल किया जबकि काशी विद्यापीठ ब्लॉक में 639 उम्मीदवारों ने प्रधानी के लिए ताल ठोकी है।
विज्ञापन

बाजे-गाजे और समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में प्रत्याशी ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल करने के साथ ही प्रचार अभियान में जुट गए।
आराजी लाइन ब्लॉक में सुबह नौ बजे से शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। इस ब्लॉक में कुल 117 गांव आते हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिया गांव जयापुर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आराजी लाइन ब्लॉक में पहले दिन शुक्रवार को ग्राम प्रधान के पद के लिए 653 लोगों ने नामांकन किया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पहले दिन 538 लोगों ने नामांकन पत्र भरा।
इसी तरह काशी विद्यापीठ ब्लाक पर ग्राम प्रधान पद के लिए 639 उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोकी। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए यहां 598 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।

 शनिवार को भी यहां नामांकन दाखिल होगा। काशी विद्यापीठ ब्लॉक पर देर शाम तक नामांकन हुआ। भीड़ को देखते हुए दोपहर बाद दो काउंटर बढ़ाना पड़ा। बावजूद इसके देर शाम तक उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed