फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   For the first time, Rani Sati Dadi's Mangal Path was performed on the waves of Ganga

Varanasi News: पहली बार गंगा की लहरों पर हुआ राणी सती दादी का मंगल पाठ

Mon, 12 Jan 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
For the first time, Rani Sati Dadi's Mangal Path was performed on the waves of Ganga
श्री रानी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ में किया गया श्रृंगार। स्रोत स्वयं
गंगा की लहरों पर पहली बार श्री राणी सती दादी का मंगल पाठ हुआ। जय दादी नाम बैंक काशी ट्रस्ट की ओर से क्रूज पर पहली बार मंगल पाठ का आयोजन किया गया। रविदास घाट से अस्सी के बीच क्रूज पर सवार भक्तों ने मंगल पाठ में सहयोग किया और भक्ति की धार गंगा की लहरों के साथ प्रवाहमान होती रही।
विज्ञापन


रविवार को नववर्ष के पावन उपलक्ष्य में जय दादी नाम बैंक काशी ट्रस्ट की ओर से धार्मिक आयोजन हुआ। क्रूज पर रजत कृष्णा शर्मा ने मंगल पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रविदास घाट से सुबह 11:30 बजे क्रूज प्रस्थान के साथ हुआ। काशी में पहली बार गंगा जी की पावन लहरों पर आयोजित हो रहा यह मंगल पाठ श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव सिद्ध हुआ। आयोजकों ने सभी दादी भक्तों व धर्मप्रेमी जनों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाया। इस दौरान संस्था के संरक्षक रमेश चौधरी, दीपक बजाज, अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल अगु, मंत्री कृष्ण गोपाल तुलस्यान, कोषाध्यक्ष अशोक गिनोडिया सहित समाज की महिलाओं ने मंगल पाठ किया।

श्री रानी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ में किया गया श्रृंगार। स्रोत स्वयं

श्री रानी सती दादी जी का भव्य मंगल पाठ में किया गया श्रृंगार। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed