फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   For land of one and a half crores,handicapped son was beaten up by father in Jaunpur

जौनपुर: डेढ़ करोड़ की जमीन के लिए दिव्यांग बेटे को बाप ने बांधकर पीटा, मां ने पांच दिन से नहीं दिया खाना, पहुंचा थाने 

Wed, 25 Aug 2021 10:11 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Wed, 25 Aug 2021 10:11 AM IST
सार

चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग ने एएसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी सिटी ने आरोपों की जांच कर कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है।

विज्ञापन
For land of one and a half crores,handicapped son was beaten up by father in Jaunpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग दीपक ने एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार से मंगलवार को न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि वह जन्म से ही दोनों आंखों से देख नहीं सकता है। इसकी वजह से डेढ़ करोड़ की जमीन के लिए उसके सगे मां-बाप उसकी जान के दुश्मन बने हैं। दीपक ने पिता पर बांध कर पीटने और मां पर पांच दिनों तक खाना न देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पीड़ित दीपक के मुताबिक, उसके बाबा ने मेरे और दो भाइयों के नाम अपनी विरासत लिखी थी। दीपक ने बताया कि उसके हिस्से में 4 से 5 बीघा जमीन आई थी। यह बात पहले मुझे मालूम नहीं थी। अभी दो तीन महीने पहले मुझे पता चला की फर्जी दस्तावेजों के सहारे मेरे पिता जमीन बेच रहे हैं।
विज्ञापन


पता चला कि मुझे भी विरासत में जमीन मिली है। ऐसे में मैंने जमीन बेचने का विरोध किया तो घरवाले ही मेरी जान के दुश्मन बन बैठे। दीपक के अनुसार उनके हिस्से में आई जमीन की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ है। जमीन का कुछ हिस्सा हाईवे किनारे होने से उसका दाम बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दीपक ने बताया कि जमीन कीमती होने की वजह से घरवालों की नजर बेचने पर है। बाबा की मौत 2014 में हुई थी। आरोप लगाया कि दिव्यांग होने की वजह से मुझे बचपन से ही घर में अलग-थलग रखा गया है। पिता पर आरोप लगाया कि उसके नाम की जमीन को जबरन बेचना चाहते हैं। इसीलिए मुझे परेशान किया जा रहा है।

उसने पिता पर बांध कर पीटने का आरोप लगाया तो वहीं मां पर पांच दिनों तक खाना नहीं देने का आरोप लगाया  है। कहा, रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के बहाने घर से किसी तरह भाग का पुलिस के पास आया। इस संबंध में एएससी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि पीड़ित ने शिकायत की है। थानाध्यक्ष को निर्देशित कर दिया गया है कि दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का समाधान कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed