फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Football player killed and five injured in collision between two bikes in Chandauli

Road Accident: चंदौली में दो बाइकों की टक्कर में फुटबॉल खिलाड़ी की मौत, पांच घायल; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 22 Jun 2024 08:41 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Jun 2024 08:41 PM IST
सार

यूपी के चंदौली जिले में दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक फुटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 

विज्ञापन
Football player killed and five injured in collision between two bikes in Chandauli
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली  सदर कोतवाली क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के पास नेशनल हाइवे पर शनिवार की शाम दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल फुटबॉल खिलाड़ी युवक की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के घोरावल थाना क्षेत्र के विपिन कुमार (35) बिहार से संतोषी देवी (32), अश्वनी मौर्य (7) और आस्था मौर्य (9) बाइक से सवार होकर घर जा रहे थे। वहीं, सदर कोतवाली डेवढील गांव निवासी राजेश उर्फ रेनू (23) अपने भतीजे प्रवीण बिंद (15) को लेकर चंदौली किसी काम के लिए गया था। जैसे ही दोनों मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास नेशनल हाईवे पहुंचे कि दोनों की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। 
विज्ञापन


इस दौरान आसपास के लोगों ने मोबाइल से परिजनों को सूचना देते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय ले गए, जहां राजेश और अश्विनी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं, राजेश उर्फ रेनू की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में पिता केशव बिंद माता फुलकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच भाइयों में राजेश सबसे छोटा था। वह अभी पढ़ाई कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश मिलनसार स्वभाव के साथ ही वह फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था। वह जिला स्तर पर कई बार प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका था। सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि दो बाइक आपस में टकरा गई थी, जिसमें एक की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हैं। शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed