फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Foot overbridge at Mohansarai cut and lifted to allow trailer to pass through.

Varanasi News: मोहनसराय में फुट ओवरब्रिज काटकर उठाया, ट्रेलर को कराया पार

Thu, 01 Oct 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Foot overbridge at Mohansarai cut and lifted to allow trailer to pass through.
वाराणसी। 308 पहिये वाले ट्रेलर को पार कराने के लिए बुधवार दोपहर बाद मोहनसराय में फुट ओवरब्रिज को काटना पड़ा। पुल की ऊंचाई कम होने के कारण दो भारी हाइड्रा क्रेनों की मदद से इसे ऊपर उठाया गया। इस दौरान यातायात को एक लेन पर रोक दिया गया, जिससे कुछ देर के लिए जाम लग गया। बॉयलर मशीन को ओडिशा से लखीमपुर खीरी ले जाया जा रहा है। ट्रेलर मोहनसराय पहुंचा तो ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिसकर्मी उसे पार कराने में जुटे। ट्रेलर के आगे-आगे ट्रैफिक पुलिस की एस्कॉर्ट चल रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग ट्रेलर के फोटो और वीडियो बनाते दिखे। सर्विस रोड से वाहनों को निकाला गया। ट्रेलर के जाने के दौरान कुछ देर तक जाम भी लगा रहा। मंगलवार को यह ट्रेलर डाफी टोल प्लाजा के बगल में एक अस्थायी मार्ग पर फंस गया था। स्लीपर प्लेट डालकर इसे अस्थायी मार्ग से निकाला गया। एसीपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, यातायात निरीक्षक और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बॉयलर के कारण लगने वाले जाम को लेकर कंपनी के मैनेजर पर नाराजगी जताई। एसीपी प्रवीण कुमार ने मैनेजर से केवल दिन में काम करने पर आपत्ति जताई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article