{"_id":"603925121ee6e424186d6d18","slug":"food-poisoning-in-azamgarh-condition-deteriorated-due-to-meal-district-hospital-referred","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में देर रात खाना खाने के बाद बिगड़ी चार लोगों की हालत, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में देर रात खाना खाने के बाद बिगड़ी चार लोगों की हालत, जिला अस्पताल रेफर
Fri, 26 Feb 2021 10:13 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
महादेवा गांव में खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर लगी ग्रामीणों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद स्थित रौनापार थाना क्षेत्र के महादेव जमसर गांव में शुक्रवार रात लगभग 8:30 बजे एक परिवार के चार सदस्यों की हालत खाना खाने के बाद बिगड़ गई। गंभीर हालत में सभी को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है।
विज्ञापन
महादेवा जमसर गांव में अरविंद निषाद के घर रात में दाल, चावल और चोखा बनाया गया था। इसे खाते ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। अमीचंद (16), जानकी (15), निशा (10) सभी पुत्र एवं पुत्री अरविंद निषाद के साथ ही आयुष (2) खाना खाने के बाद तड़पने लगे। स्थिति देख परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन सभी को निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने अमीचंद और जानकी की हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले की जानकारी पाकर चौकी इंचार्ज लाटघाट ज्ञान प्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। सैंपल के लिए खाने को रखवा दिया गया है। कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीमार चार लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन