फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Food is not available in BHU Agro Cafe canteen students warn for agitation

Varanasi: बीएचयू के एग्रो कैफे कैंटीन में नहीं मिलता भोजन, छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 14 Jan 2023 11:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 11:28 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्रों को उचित दाम पर भोजन और नाश्ते के लिए खुलवाई गई कैंटीन एग्रो कैफे में छात्रों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। भोजन न मिलने का नोटिस चस्पा देख छात्रों ने इसकी शिकायत कुलपति कार्यालय में की है।

विज्ञापन
Food is not available in BHU Agro Cafe canteen students warn for  agitation
एग्रो कैफे में नोटिस चस्पा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्रों को उचित दाम पर भोजन और नाश्ते के लिए खुलवाई गई कैंटीन एग्रो कैफे में छात्रों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। भोजन न मिलने का नोटिस चस्पा देख छात्रों ने इसकी शिकायत कुलपति कार्यालय में की है। एग्रो कैफे में समोसा, चाय, काफी, कटलेट आदि सामान नाश्ते में मिल रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिन से यहां भोजन न मिलने का नोटिस चिपका दिया गया है।

विज्ञापन


एनएसयूआई बीएचयू इकाई के अध्यक्ष राणा रोहित ने कहा कि छात्रों की इस समस्या को लेकर कई बार छात्र अधिष्ठाता को पत्र भेजकर समाधान की मांग की गई है, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी है। चेतावनी दी कि अगर पहले जैसी व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो छात्रों संग मिलकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


छात्रावास के बाहर तैनात रहे सुरक्षा कर्मी
बीएचयू में मूना देवी छात्रावास में शुक्रवार को छात्र की पिटाई और उसका लैपटॉप तोड़ने की घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शनिवार को छात्रावास के बाहर सुरक्षा कर्मी मुस्तैद दिखे।   शुक्रवार शाम कुछ अराजकतत्वों ने छात्रावास में एक छात्र के कमरे में घुसकर उसका लैपटॉप तोड़ दिया था। बीच-बचाव करने आए कुछ छात्रों के साथ अराजकतत्वों ने मारपीट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की गाड़ियां छात्रावास वाले मार्ग पर पेट्रोलिंग करती रही। इस बारे में पूछे जाने पर प्रभारी चीफ प्रॉक्टर प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि परिसर में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम की ओर से पेट्रोलिंग करने के साथ ही छात्रावासों पर भी नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed