{"_id":"3f2f11d9740437edf8673ceef90f86a7","slug":"following-rally-packet-burned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकली रैली, जलाया पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकली रैली, जलाया पैकेट
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से तंबाकू का सेवन न करने की अपील की गई। इस दौरान कई जगहों से जागरूकता रैली निकाली गई वहीं कुछ जगहों पर लोगों ने बीड़ी, सिगरेट का पैकेट जलाकर विरोध किया।
विज्ञापन
सामाजिक संस्था वंदे मातरम संघर्ष समिति और प्रणाम की ओर से राजेंद्र प्रसाद घाट पर किए गए आयोजन में सदस्यों ने सिगरेट-तंबाकू छोड़ो यार, अच्छे स्वास्थ्य से कर लो प्यार, तंबाकू का ये वरदान-मुंह में कैंसर खतरे में जान जैसे स्लोगनों के माध्यम से जागरूक किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अनूप जायसवाल, मंगलेश, मनीष चौरसिया, राजेश श्रीवास्तव, सतीश वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर, लक्ष्य सेवा संस्थान की ओर से शिवमंगल राम वैद्य जागृति माध्यमिक विद्यालय मंडुवाडीह परिसर से जन जागरूकता रैली निकाली गई। हाथ में नशा विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विद्यार्थी आगे-आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान जिला मद्यनिषेध अधिकारी अरुणा जोशी मौजूद रहीं। अध्यक्षता अजय कुमार ने किया। इस दौरान कान्ता मिश्र, रविशंकर सोनकर, राकेश, हरिशंकर मौजूद रहे। उधर, बीएचयू के छात्रों ने भी तंबाकू के विरोध में लंका सिंह सिंहद्वार से जुलूस निकाला। नशा उन्मूलन समिति के तत्वावधान में छात्रों द्वारा निकाले गए इस जुलूस में छात्राें ने तंबाकू का सेवन न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान ...भले काम से मुंह मत मोड़ो, धूम्रपान की आदत छोड़ो, ...धूम्रपान का शौक, मतलब किश्तों में मौत जैसे नारे छात्र लगा रहे थे। जुलूस का नेतृत्व कुमार संजीव ने किया।