फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fog

कोहरे से दस विमान निरस्त

Thu, 06 Jan 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
fog
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगातार कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। दृश्यता कम होने से विमानों की उड़ाने प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में जहां 10 विमान निरस्त कर दिए गए तो वहीं एक को डायवर्ट किया गया। जबकि कई विमान विलंब से पहुंचे। बुधवार को वाराणसी से देश के अन्य शहरों के लिए उड़ान भरने वाले दस विमान निरस्त कर दिए गए। वहीं मुंबई से वाराणसी आ रहे इंडिगो के एक विमान को डायवर्ट कर कोलकाता भेजा गया। वहीं, दिल्ली से वाराणसी आने वाला गो एयरवेज का विमान पांच घंटे 30 मिनट, हैदराबाद से वाराणसी आने वाला इंडिगो विमान चार घंटे, दिल्ली से वाराणसी आने वाला इंडिगो विमान तीन घंटे, दिल्ली से वाराणसी आने वाला एयर इंडिया का विमान दो घंटा 40 मिनट, कोलकाता से वाराणसी आने वाला इंडिगो का विमान दो घंटे, मुंबई से वाराणसी आने वाला गो एयरवेज का विमान दो घंटे, बेंगलुरु से वाराणसी आने वाला इंडिगो विमान एक घंटा 45 मिनट, मुंबई से वाराणसी आने वाला एयर इंडिया एक घंटे 25 मिनट और दिल्ली से वाराणसी आने वाला विस्तारा एयरलाइंस का विमान 45 मिनट मिनट की देरी से एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया कि कोहरे के चलते दृश्यता बाधित होने से विमानों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed