{"_id":"61f4487c7d974d571b1f201c","slug":"fluctuations-in-infection-rate-continue-recovery-rate-increased-varanasi-news-vns6358214118","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण दर में उतार-चढ़ाव जारी, रिकवरी रेट बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण दर में उतार-चढ़ाव जारी, रिकवरी रेट बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ ही संक्रमण दर में भी कई दिनों से उतार चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को संक्रमण दर पांच फीसदी रहा। रिकवरी रेट में दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है। शुक्रवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है जबकि 287 नए मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या में जिस तरह से कमी आ रही है, उससे स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा है। हालांकि, मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। पिछले 10 दिन में सात मरीजों की मौत हुई है। होम आइसोलेशन में स्वस्थ होने वालों के साथ ही अब डिस्चार्ज होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। इस वजह से रिकवरी रेट भी बढ़ा है। शुक्रवार को ठिठोरी महाल अर्दली बाजार निवासी 65 वर्षीय जिस पुरुष की मौत बीएचयू अस्पताल में हुई है, उसे कोरोना संक्रमण के साथ ही हाइपरटेंशन, लिवर में संक्रमण की भी शिकायत थी। साथ ही शुक्रवार को 529 मरीजों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया और अस्पताल से दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। तीसरी लहर में कुल 10671 मरीजों में 8247 के डिस्चार्ज, सात की मौत के बाद 2417 एक्टिव हैं।
जनवरी संक्रमण दर रिकवरी रेट
28 5.30 77.28
27 5.15 74.31
26 7.74 70.14
25 6.85 66.88
24 5.58 62.49
(संक्रमण दर और रिकवरी रेट प्रतिशत में)
विज्ञापन
जनवरी संक्रमण दर रिकवरी रेट
28 5.30 77.28
27 5.15 74.31
26 7.74 70.14
25 6.85 66.88
24 5.58 62.49
(संक्रमण दर और रिकवरी रेट प्रतिशत में)