फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Floods in Varanasi Officials reached from Adi Keshav to Saraymohana by boat meet with flood-affected people

वाराणसी में बाढ़: आदि केशव से सरायमोहाना तक नाव से पहुंचे अफसर, बाढ़ प्रभावितों का जाना हाल

Wed, 02 Sep 2026 05:26 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 02 Sep 2026 05:26 PM IST
सार

वाराणसी में आदि केशव से सरायमोहाना तक नाव से पहुंचे अफसरों ने बाढ़ प्रभावितों का हाल जाना। वहीं राहत शिविरों में सीसीटीवी लगेंगे। डीएम ने भोजन-पानी और स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Floods in Varanasi Officials reached from Adi Keshav to Saraymohana by boat meet with flood-affected people
आदि केशव से सरायमोहाना तक नाव से पहुंचे अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा और वरुणा में बढ़े जलस्तर के बीच मंगलवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से दौरा किया। आदि केशव घाट से सलारपुर, सरैया, कोनिया, पुल कोहना, ढेलवरिया और सरायमोहाना तक पहुंचे अधिकारियों ने जलभराव और प्रभावित आबादी की स्थिति देखी। राहत शिविरों में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर डीएम ने सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने तटवर्ती क्षेत्रों में जलभराव, जलस्तर और प्रभावित आबादी की स्थिति का मौके पर जायजा लिया। स्थानीय लोगों से बातचीत कर प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। राहत और बचाव कार्यों के लिए पर्याप्त नाव और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय सलारपुर और विद्या विहार इंटर कॉलेज सलारपुर, रसूलगढ़ में बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया। शिविरों में रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। अधिकारियों ने लोगों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, बिजली, प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई, स्वास्थ्य और सुरक्षा की व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की बुनियादी जरूरतों का विशेष ध्यान रखने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शिविरों में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए नगर निगम और संबंधित विभाग को लगातार निगरानी करने को कहा गया। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed