फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood zones will be built along banks of Ganga with 1.48 crore rupees 363 pillars will be built in Kashi

UP: 1.48 करोड़ रुपये से गंगा किनारे बनेंगे फ्लड जोन, काशी में बनेंगे 363 पिलर; हरिद्वार से बलिया तक होगा काम

Sat, 19 Jul 2025 12:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 12:06 PM IST
सार

फ्लड जोन निर्धारण वाले जिलों में पिलर और साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। वाराणसी जोन में 363 पिलर व 68 साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। फ्लड जोन तय होने से बाढ़ से जान-माल के नुकसान को रोका जा सकते हैं।

विज्ञापन
Flood zones will be built along banks of Ganga with 1.48 crore rupees 363 pillars will be built in Kashi
चंदाैली में दिनोंदिन बढ़ रहा गंगा का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से बलिया तक गंगा और इसकी सहायक नदियों पर पहली बार फ्लड जोन बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग अगले सप्ताह वाराणसी परिक्षेत्र के चार जिलों के टेंडर निकालेगा। बिना बाढ़ प्रभावित जिलों में कार्य भी शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की पहल पर हरिद्वार से बलिया तक फ्लड जोन (बाढ़ क्षेत्र) तय किए जाएंगे। प्रदेश में गंगा किनारे वाले जिलों में सिंचाई विभाग चिह्नित फ्लड जोन को सुरक्षित करेगा। इसे 200 मीटर की दूरी पर कंक्रीट का पिलर व एक किमी में साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद ने बताया कि फ्लड जोन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले सप्ताह टेंडर निकाले जाएंगे। एजेंसी तय होने के बाद अगले माह से उन जिलों में कार्य शुरू हो जाएंगे, जहां बाढ़ का प्रभाव नहीं है। प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ खत्म होने के बाद शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने सर्वे के बाद बाढ़ क्षेत्र का निर्धारण
जलशक्ति मंत्रालय के आदेश पर राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान (एनआइएच) रुड़की (उत्तराखंड) के वैज्ञानिकों ने दूसरे चरण में कानपुर से बलिया तक करीब चार माह के सर्वे के बाद फ्लड जोन का निर्धारण किया है। इसके लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग हुआ। कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली व गाजीपुर होते हुए बलिया तक गंगा का फ्लड जोन तय है। अध्ययन रिपोर्ट सिंचाई विभाग को सौंप दी गई है।  

फ्लड जोन में 1508 पिलर व 279 लगेंगे बोर्ड
सिंचाई विभाग के वाराणसी परिक्षेत्र के चार जिलों में तय फ्लड जोन में कुल 1508 पिलर और 279 साइन बोर्ड लगेंगे। सुरेशचंद्र आजाद ने बताया कि 1.48 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यहां से वाराणसी के अलावा चंदौली, मिर्जापुर, भदोही जिले में पिलर और साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। सिंचाई विभाग के मिर्जापुर और आजमगढ़ परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्जापुर के कुछ भाग, बलिया में पिलर और साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed