फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood water rose on Koniya Ghat bridge traffic halted Ganga water level 36 cm above warning point

Flood Alert: कोनिया घाट पुल पर चढ़ा बाढ़ का पानी, यातायात ठप; गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 36 सेंटीमीटर ऊपर

Sat, 13 Sep 2025 05:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Sep 2025 05:54 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में गंगा की सहायक नदी वरुणा का बढ़ाव जारी है। वहीं, गंगा का पानी घट रहा है। आसपास के इलाकों में समस्याएं बरकरार हैं। कोनिया पुल का रास्ता बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Flood water rose on Koniya Ghat bridge traffic halted Ganga water level 36 cm above warning point
बाढ़ के पानी के बीच दूसरे स्थान पर जाता युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Flood in Varanasi: गंगा के पलट प्रवाह और वरुणा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण कोनिया घाट पुल पर वरुणा का पानी चढ़ गया। शुक्रवार को कोनिया घाट पुल पर वरुणा का पानी चढ़ने से चौबेपुर, संदहा, चिरईगांव, सारनाथ और खालिसपुर की ओर आने-जाने का मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया। गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गिरावट हो रही है और जलस्तर अभी भी चेतावनी बिंदु के ऊपर बना हुआ है।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 70.74 मीटर था। सुबह आठ बजे के बाद गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गिरावट शुरू हुई।
विज्ञापन


रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 70.62 मीटर दर्ज किया जो कि चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से 36 सेंटीमीटर ऊपर है। गंगा के जलस्तर के कारण निचले इलाकों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। वरुणा पार इलाके में कोनियापुल पर पानी चढ़ने के कारण यातायात ठप होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी परेशानियां

चौबेपुर निवासी रामअवध यादव ने बताया कि रोजाना कोनिया पुल से वह अपनी सब्जियां शहर ले जाते थे। कोनिया के रहने वाले अमरजीत सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि बसें और ऑटो अब वैकल्पिक रास्तों से घूमकर आ रहे हैं। 

संदहा की रहने नाली गुलाब देवी ने कहा कि पुल से गांव का सीधा संपर्क कटने शहर की ओर जाना कठिन हो गया है। पांडेयपुर और नक्खीघाट मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी हुई है। कोनिया घाट पुल ग्रामीण अंचल को शहर से जोड़ने वाला अहम रास्ता है, जिसपर पानी चढ़ने से सैकड़ों लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed