फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood in Varanasi Water entered houses due to reverse flow of Varuna preparations for evacuation

Flood in Varanasi: वरुणा के पलट प्रवाह से घरों में घुसा पानी, अब पलायन की तैयारी; 68.04 मीटर पर गंगा का जलस्तर

Tue, 15 Jul 2025 05:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 05:29 AM IST
सार

वाराणसी में अस्सी से राजघाट के बीच घाटों का आपसी संपर्क पहले ही समाप्त हो चुका है। हरिश्चंद्र घाट पर गलियों में शवदाह हो रहा है जबकि मणिकर्णिका की छतों पर शवदाह किया जा रहा है।

विज्ञापन
Flood in Varanasi Water entered houses due to reverse flow of Varuna preparations for evacuation
नमो घाट पर पहुंचा गंगा का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Flood in UP: गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण वरुणा में पलट प्रवाह शुरू हाे चुका है। सोमवार को जलस्तर बढ़ने से शहर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर 68.04 मीटर है। बलिया, मिर्जापुर और गाजीपुर में गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को गंगा की सहायक नदी वरुणा में पलट प्रवाह के चलते नक्खी घाट, पुलकोहना, तीनपुलिया, शक्कर तालाब, बघवानाला, नई बस्ती और कोनिया, माताबारी में वरुणा नदी का पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है। देर शाम तक हालत यह थी कि हजारों की आबादी अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने की तैयारी कर रही थी। 
विज्ञापन


वरुणा के पलट प्रवाह से नदी के किनारे रहने वालों के घरों में पानी भरने से बुजुर्गों, छोटे बच्चों और जानवरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोगों की दैनिक जरूरतों का सामान भी जलमग्न हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Flood in Varanasi Water entered houses due to reverse flow of Varuna preparations for evacuation
बाढ़ के कारण छत पर गंगा आरती की गई। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 67.72 मीटर पर था। जलस्तर में पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही थी। दोपहर बाद रफ्तार में कमी आई और तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हो गया। रात आठ बजे जलस्तर 68.04 मीटर पहुंच चुका था। मिर्जापुर में जलस्तर 73.35, बलिया में 56.54 और गाजीपुर का जलस्तर 60.41 मीटर दर्ज किया गया।

ढाब क्षेत्र में किसानों की बढ़ीं मुश्किलें
गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से चिरईगांव ब्लॉक का ढाब क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आता जा रहा है। सबसे अधिक प्रभावित इलाके में रामचंदीपुर से मोकलपुर तक के किसानों की सब्जियों की फसलें जलमग्न होने लगी हैं।

क्षेत्र के किसानों की लगभग साढ़े तीन सौ बीघा जमीन में लगी मौसमी सब्जियां बाढ़ की चपेट में आने लगी हैं। यह फसलें स्थानीय किसानों के लिए रोजमर्रा की जीविका का प्रमुख स्रोत हैं। फिलहाल रामचंदीपुर और मोकलपुर घाट के सामने ग्रामीणों के सहयोग से एक नाव चलाई जा रही है, जिससे स्थानीय आवागमन संभव हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed