फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood in Varanasi Ganga & varuna water level is decreasing by two centimetres every hour difficulties persist

Flood in Varanasi: हर घंटे दो सेंटीमीटर कम हो रहा गंगा का जलस्तर, दुश्वारियां बरकरार; वरुणा के पानी में ठहराव

Tue, 22 Jul 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 05:46 AM IST
सार

Flood in UP: वाराणसी में गंगा और वरुणा का पानी बढ़ने के बाद लोगों का जीना बेहाल हो गया है। नदी किनारे के लोग बाढ़ राहत शिविर में रहने को मजबूर हैं। वहीं, जल पुलिस ने लोगों को घाट किनारे न जाने की चेतावनी जारी कर दी है।

विज्ञापन
Flood in Varanasi Ganga & varuna water level is decreasing by two centimetres every hour difficulties persist
दशाश्वमेध घाट पर डूबी जल पुलिस चौकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Flood in Varanasi: चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंचने के बाद अब गंगा का जलस्तर नीचे उतरने लगा है। पिछले 24 घंटे से गंगा के जलस्तर में गिरावट जारी है। बनारस में गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से कम हो रहा है लेकिन वरुणा के जलस्तर में ठहराव बना हुआ है। इसके कारण बाढ़ से होने वाली दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं। राहत शिविरों का संचालन अभी किया जा रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बाढ़ बुलेटिन के अनुसार सोमवार की रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 69.72 मीटर दर्ज किया। वहीं सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 69.96 मीटर था। 12 घंटे में जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। अप स्ट्रीम मिर्जापुर, फाफामऊ और प्रयागराज के जलस्तर में भी गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। 
विज्ञापन


गंगा के जलस्तर में घटाव और बढ़ोतरी का सिलसिला बना हुआ है। इससे घाट किनारे तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों की परेशानी भी बनी हुई है। गंगा का जल स्तर बढ़ने के बाद रमना टिकरी इलाके में बाढ़ के पानी से गंगा के तराई में बोई गई सब्जी और अन्य फसलें डूब गई हैं। खेत से पानी उतरने के बाद फसल खराब हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Flood in Varanasi Ganga & varuna water level is decreasing by two centimetres every hour difficulties persist
वरुणा का पानी बढ़ने से शुरू हो गया पलायन। - फोटो : अमर उजाला

ज्ञान प्रवाह नाले से घुसे पानी को निकालने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से लगातार मशीन चलाई जा रही है। इन इलाकों में स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम से दवा और कीटनाशक का छिड़काव कराने की लोगों ने मांग की है। 

इस इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी एक बार फिर उग्र रूप ले सकता है। बाढ़ ग्रस्त इलाके का निरीक्षण करने के लिए रोहनिया विधायक डॉ. सुनील कुमार पटेल सोमवार को सामने घाट स्थित ज्ञान प्रवाह नाला पर पहुंचे। नाला पर बने स्लिप गेट खुलने के मामले का जांच करने के लिए विधायक ने आश्वासन दिया।

Flood in Varanasi Ganga & varuna water level is decreasing by two centimetres every hour difficulties persist
दिनोंदिन बढ़ रहा गंगा का पानी। - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ के बीच नक्खी घाट पुल पर किशोर लगा रहे छलांग
वरुणा नदी में बढ़े जलस्तर के बीच नक्खीघाट पुल की रेलिंग पर चढ़ कर किशोर छलांग लगा रहे हैं। सोमवार दोपहर नक्खी घाट पुल 20 से अधिक की संख्या में नवयुवक जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगाकर मस्ती कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर किशोरों को पुल से कूदता देखने के लिए लोगों की भीड़ भी नक्खी घाट पुल पर लग रही है। इससे पुल पर जाम की स्थिति भी बन जा रही है।

पशुओं के लिए चला टीकाकरण अभियान
नक्खीघाट, दनियालपुर और पुलकोहना जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ पशुधन सुरक्षा के लिए सोमवार को पशु चिकित्सा विभाग की ओर से मवेशियों को टीका लगाया गया और पशुपालकों को जरूरी दवाएं वितरित की गईं। पशुधन प्रसार अधिकारी राम मोहन और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश की निगरानी में यह अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed