फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood in Varanasi 106 people found in flood affected areas have fever 286 have skin disease

Flood in Varanasi: बाढ़ग्रस्त इलाकों में मिले 106 लोगों को बुखार, 286 को चर्म रोग; स्वास्थ्य टीम ने लिया सैंपल

Tue, 12 Aug 2025 05:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 05:40 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में गंगा और वरुणा का पानी घटने के बाद नदियों के किनारे समस्याओं ने नया रूप ले लिया है। यहां अब बीमारियां फैल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां लगातार निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
Flood in Varanasi 106 people found in flood affected areas have fever 286 have skin disease
वरुणा का पानी घटना के बाद शास्त्री घाट पर गंदगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: जिले में गंगा का जलस्तर कम होने के बाद अब बाढ़ग्रस्त इलाकों में पानी तो उतरने लगा है लेकिन यहां दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कहीं बुखार से लोग ग्रसित हैं तो कहीं खुजली और शरीर पर दाने निकलने की समस्या बढ़ गई है। सोमवार को कोनिया, दनियालपुर, हुकुलगंज, बघवानाला आदि बाढ़ग्रस्त इलाकों में 106 लोगों में बुखार के लक्षण मिले हैं। डेंगू और मलेरिया की पुष्टि किसी में नहीं हुई है।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने बुखार की दवा देकर सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अब तक 1123 बुखार वाले लोगों की जांच की जा चुकी है। 11988 क्लोरीन की गोली बांटी गई। वर्तमान समय में कुल चार बाढ़ चौकियां संचालित हैं। जहां दो शिफ्ट में आठ चिकित्सकीय टीम तैनात है। अब तक बाढ़ चौकी पर 163 दस्त के मरीज, 286 चर्म रोग के मरीजों को मिलाकर कुल 2420 मरीजों का उपचार किया जा चुका है।
विज्ञापन


तीन घरों में मिला डेंगू का लार्वा
शहरी क्षेत्रों में हॉटस्पॉट एरिया में घर घर जाकर मच्छरों के लार्वा की ब्रीडिंग जांचने का अभियान चलाया जा रहा है। 16 अगस्त तक बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में 1710 घरों की जांच की गई। इसमें 3 घरों में लार्वा मिला है। सीएमओ ने बताया कि 3215 मच्छर प्रजनन स्रोत नष्ट कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Flood in Varanasi 106 people found in flood affected areas have fever 286 have skin disease
हुकुलगंज की एक गली में बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला

घट रहा बाढ़ का पानी, बढ़ रहा मच्छर, गंदगी और बदबू का प्रकोप
गंगा में जलस्तर लगातार घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि शाम छह बजे तक 68.21 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। तीन सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से घटाव है। जैसे-जैसे पानी नीचे उतर रहा है वैसे-वैसे गंदगी, बदबू से जिंदगी दूभर हो रही है। गंगा के पलट प्रवाह का असर वरुणा और असि किनारे रहने वालों पर पड़ता है। यहां मिट्टी, कीचड़ और फिसलन की समस्या बरकरार है। 

वरुणा किनारे दानियालपुर, नक्खी घाट, मौजाहाल, बघवानाला, हुकुलगंज, पुलकोहना क्षेत्रों में गलियों में भी कीचड़ भरा है। पैदल चलना मुश्किल है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। दीनदयालपुर निवासी रानी देवी, रीता, केवला देवी, अनीता, जमील, मुन्ना, फिरोज, सरफुद्दीन, कैलाश और बबलू चौहान ने बताया कि गलियों और घरों में न तो दवा का छिड़काव हो रहा है, न ही फॉगिंग। इन इलाकों में लोग खुजली, आंखों में जलन और लाल दाने से परेशान हैं।

सरैया विशुनपुरा में दो फीट सीवर से परेशानी
चिरईगांव क्षेत्र के जाल्हूपुर से बर्थराकला जाने वाले मुख्य मार्ग पर दो फीट सीवर की समस्या है। सड़क किनारे नाला पूरी तरह से पट चुका है। इससे सीवर बाबा धाम बोर्ड के पास प्यारे लाल मिश्रा के घर से लेकर गौरीशंकर मिश्रा के घर तक फैल गया है। ब्लॉक मुख्यालय में बीडीओ वीरेंद्र नारायण द्विवेदी को पत्रक देकर नाले की सफाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed