फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood in Purvanchal CM Yogi adityanath will visit flood affected areas in Varanasi today Ghazipur and Ballia tomorrow

पूर्वांचल में बाढ़: सीएम योगी थोड़ी देर में आएंगे वाराणसी, कल गाजीपुर और बलिया में करेंगे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

Thu, 12 Aug 2021 03:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Aug 2021 03:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को वाराणसी में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। शुक्रवार को गाजीपुर और बलिया जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के साथ ही प्रभावितों से मुलाकात कर उनको राहत सामग्री भी वितरित करेंगे।

विज्ञापन
Flood in Purvanchal CM Yogi adityanath  will visit flood affected areas in Varanasi today Ghazipur and Ballia tomorrow
सीएम योगी - फोटो : एएनआई

विस्तार

वाराणसी समेत पूर्वांचल पूर्वांचल के दस जिलों के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। घर में पानी घुसने से सुरक्षित स्थान के लिए लोगों को पलायन जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को वाराणसी में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। शुक्रवार को गाजीपुर और बलिया जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के साथ ही प्रभावितों से मुलाकात कर उनको राहत सामग्री भी वितरित करेंगे।

विज्ञापन


दोनों जिलों में सीएम आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर गईं हैं। जलशक्ति मंत्री के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अगस्त को बलिया पहुंचेंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर सदर तहसील के देवरिया गांव में हेलीपैड बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


 तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे लखनऊ से चलकर वाराणसी आएंगे। शुक्रवार को उनका पहले गाजीपुर में कार्यक्रम है। गाजीपुर से हेलीकॉप्टर से सुबह 11:40 पर सदर तहसील के देवरिया पहुंचेंगे। मालदेपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में बाढ़ प्रभावितों के साथ मुलाकात कर राहत सामग्री का वितरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं पर जनप्रतिनिधियों और जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद जनपद से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर देवरिया में युद्ध स्तर पर हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

 मुख्यमंत्री गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। पीड़ितों से मिलकर राहत सामग्रियों का वितरण करेंगे। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से वार्ता करने संबंधी कार्यक्रम भी संभावित है। दौरे को लेकर बुधवार को वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, आईजी जोन एसके भगत समेत जिलाधिकारी एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने गहमर स्टेडियम एवं गहमर इंटर कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

संभावना है कि मुख्यमंत्री ग्राम गहमर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री का वितरण करेंगे। जिलाधिकारी ने दौरे को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया है। बता दें कि गंगा के बाढ़ से गाजीपुर  जिले के पांच तहसीलों के कुल 32 गांव प्रभावित हैं। करीब 1500 परिवारों के 6460 लोग पीड़ित हैं।

जो प्रभावित क्षेत्रों से पलायन कर सुरक्षित इलाकों में अपने परिवार और पशुओं के साथ  गुजारा कर रहे हैं।  प्रशासनिक इंतजाम की स्थिति यह है कि अधिकांश तहसीलों में राहत सामग्री, पशुओं के चारा और सभी प्रभावित गांवों को नाव नहीं मिल पाया है। जिले के सबसे प्रभावित तहसील जमानिया और सेवराई हैं। जहां अभी बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार करने का काम चल रहा है। 

आज वाराणसी आएंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणणसी आएंगे। सीएम के आगमन की सूचना के बाद से प्रशासनिक महकमा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गया। जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी पूरे दिन बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों तक राहत पहुंचाने के प्रयास में जुटे रहे। उधर, प्रशासन ने बाढ़ राहत और बचाव की कवायद व तैयारियों पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन तैयार किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई सर्वे करने के बाद अपराह्न तीन बजे वाराणसी पहुंचेंगे और बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद करेेंगे। इससे पहले वर्ष 2019 में बनारस में आई बाढ़ के दौरान सीएम योगी ने इन क्षेत्रों का जायजा लिया था। ऐसे में उन्हें पिछली बाढ़ की पूरी जानकारी है और वर्तमान स्थिति का आंकलन वे करेंगे।

सीएम से पहले कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव सहित पूरा प्रशासनिक तंत्र राहत सामग्री वितरण में जुटा रहा। इसके अलावा नगर निगम राहत शिविर और बाढ़ वाले मोहल्लों में जरुरी कवायद करने में लगा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed