फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Flights canceled which evacuate students from Kyrgyzstan to varanasi tweet sonu sood

किर्गिस्तान में फंसे छात्रों को लाने वाली फ्लाइट हुई निरस्त, सोनू सूद ने बताया कब भारत पहुंचेंगे छात्र

Wed, 22 Jul 2020 03:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Jul 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Flights canceled which evacuate students from Kyrgyzstan to varanasi tweet sonu sood
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

वाराणसी सहित पूर्वांचल और बिहार राज्य के किर्गिस्तान में छात्रों को लाने वाली फ्लाइट निरस्त हो गई है। इसकी सूचना अभिनेता सोनू सूद ने दी है। आपको बता दें कि सोनू सोदू ने इन छात्रों को भारत लाने के लिए एक विशेष विमान बुक किया था।

विज्ञापन

सोनू सूद ने ट्वीट कर बताया कि 'हाय किर्गिस्तान के छात्रों, आपको बता दूं कि वाराणसी-किर्गिस्तान की फ्लाइट को अगले दिन के लिए टाल दिया गया है। मौसम खराब होने की वजह से अब यह फ्लाइट कल यानी 23 जुलाई को आए। उन्होंने साथ ही लिखा कि जिन छात्रों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वह आज ही कर दें। फ्लाइट के आने से कुछ घंटे पहले आपको इसकी जानकारी दे दी जाएगी।'
विज्ञापन

 

 



आपको बता दें कि पूर्वांचल के छात्र-छात्राओं के ट्वीट की गुहार पर अभिनेता सोनू सूद ने 22 जुलाई को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक-वाराणसी के बीच चार्टर्ड विमान बुक कराया था। इसकी जानकारी सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल से दी थी। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से यह विमान अब कल आएगा।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने पूरे लॉकडाउन भर यूपी, बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों के लोगों को बस, ट्रेन व विमान के जरिए उनके घर तक पहुंचाया है। जिससे उन्हें खूब दुआएं भी मिल रही हैं।

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जब से लॉकडाउन लगा था, तभी से वह छात्रों-मजदूरों को वापस उनके घर पहुंचा रहे हैं। काम-धंधा, कंपनी-फैक्ट्री बंद होने से मजदूरों के पास काम नहीं बचा था, तो वहीं स्कूल-कॉलेज बंद होने से छात्र भी घर आना चाह रहे थे। मजदूर तबके और जरूरतमंद लोगों की वह तभी से सहायता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed