फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flight Booking Now journey from varanasi to Lucknow in just 55 minutes CM Yogi inaugurated

Lucknow Varanasi Flight: अब मात्र 55 मिनट में तय होगा वाराणसी से लखनऊ का सफर, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Thu, 10 Aug 2023 03:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Aug 2023 03:28 PM IST
सार

विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस की वाराणसी-लखनऊ विमान सेवा गुरुवार से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। यह फ्लाइट 4.05 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। 

विज्ञापन
Flight Booking Now journey from varanasi to Lucknow in just 55 minutes CM Yogi inaugurated
लखनऊ एयरपोर्ट पर सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लखनऊ की सीधी विमान सेवा गुरुवार से शुरू हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहली उड़ान के यात्रियों का स्वागत करने के बाद दोपहर विमान (6 ई7483) को हरी झंडी दिखाई। पर्यटन मंत्री उसी विमान से लखनऊ से बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। वह यहां से लखनऊ जाने वाले यात्रियों का स्वागत करेंगे। वाराणसी से लखनऊ की दूरी 55 मिनट में ही तय की जा सकेगी। हालांकि लखनऊ से वाराणसी पहुंचने में 1.10 घंटे ही लगेंगे।  

विज्ञापन


लखनऊ एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बनारस के जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों, व्यापारियों, विद्वत समाज और काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुजनों ने लखनऊ से वाराणसी के लिए सीध विमान सेवा की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने बीते नौ वर्षों में विकास की जिन ऊंचाइयों को छुआ है। उसे देखते हुए वाराणसी से लखनऊ के लिए सीधी हवाई सेवा की जरूरत बताई जा रही थी। जो कि आज शुरू हो रही है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय शिव संवाद, 11 अगस्त को होगा आयोजन

सप्ताह में तीन दिन उड़ान

विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार व शनिवार) उड़ान भरेगी। फ्लाइट दोपहर 2.20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और अपराह्न 3.10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी। यही फ्लाइट 4.05 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और शाम 5 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। वाराणसी से लखनऊ के बीच का बेसिक किराया 2500-3000 रुपये के बीच तय हुआ है, लेकिन फ्लाइट का किराया फ्लैक्सी होता है। सीटों की बुकिंग के साथ ही किराया बढ़ता और घटता रहता है।

विमानन कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, पहली उड़ान से लिए ही अच्छी बुकिंग हुई है। यात्रियों की संख्या बढ़ी तो फ्लाइट का परिचालन नियमित कर दिया जाएगा। वाराणसी से लखनऊ के बीच अच्छा एयर ट्रैफिक मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed