फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Five wagons of goods train overturned near Banaras railway station Operation restored after 17 hours committee formed to investigate accident

बनारस पलटी मालगाड़ी की पांच बोगियांः 17 घंटे बाद बहाल हुआ परिचालन, घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन

Wed, 18 Aug 2021 10:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Aug 2021 10:19 PM IST
सार

कैंट रेलवे स्टेशन से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी बनारस रेलवे स्टेशन के ठीक पहले मंगलवार रात करीब 9.20 बजे पलट गई थी। इससे अप लाइन का रूट प्रभावित हो गया था।करीब 17 घंटे बाद बुधवार दोपहर 1.50 बजे परिचालन बहाल हुआ।

विज्ञापन
Five wagons of goods train overturned near Banaras railway station Operation restored after 17 hours committee formed to investigate accident
क्रेन से पटरी पर पलटी बोगियों को उठवाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस रेलवे स्टेशन के ठीक पहले मंगलवार की रात को मालगाड़ी के पांच बोगियों के पलटने के करीब 17 घंटे बाद बुधवार को दोपहर में परिचालन सामान्य हुआ। इसके बाद पटरी पर ट्रेनें दौड़ने लगीं। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ट्रैक मैन को लगातार निगरानी करते रहने का निर्देश दिया। इधर, मालगाड़ी की पांच बोगियों के पलटने की घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन


रेल मंडल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने बुधवार को तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया। इसमें वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अनुज शर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर एसपी श्रीवास्तव को कमेटी में रखा गया है। जांच कमेटी को पूरे घटना की गहनता से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। अब सभी को मामले की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि  वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी बनारस रेलवे स्टेशन के ठीक पहले मंगलवार रात करीब 9.20 बजे पलट गई थी। इससे अप लाइन का रूट प्रभावित हो गया था। इसके बाद बनारस स्टेशन से चलने वाली कुछ गाड़ियों को वाराणसी सिटी से चलाई गई तो कुछ गाड़ियां वाराणसी कैंट से भी चलानी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार पूरी रात पलटी बोगियों को पटरी से हटाने, यातायात व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम चलता रहा। इस दौरान क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) भी मौजूद रही। क्रेन के माध्यम से पटरी पर पलटी बोगियों को उठवाया गया। करीब 17 घंटे बाद बुधवार दोपहर 1.50 बजे परिचालन बहाल हुआ। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इस बारे में पूछे जाने पर पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 1.50 बजे ट्रैक को फिट घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिचालन शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed