{"_id":"5e451aea8ebc3ee59e0e0906","slug":"five-trains-standing-at-pandit-deendayal-upadhyay-junction-broken-wire-near-vyasnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर खड़ी रही पांच ट्रेनें, व्यासनगर के समीप टूटा तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर खड़ी रही पांच ट्रेनें, व्यासनगर के समीप टूटा तार
Thu, 13 Feb 2020 03:16 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 13 Feb 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीनदयाल उपाध्याय वाराणसी रेल रूट पर उत्तर रेलवे के व्यासनगर रेलवे स्टेशन के समीप ओएचई वायर टूटने से सवा घण्टे तक अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। सुबह 7.28 बजे से 8.40 तक रुट बाधित होने से अप की पांच ट्रेनें स्थानीय स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह व्यासनगर के समीप ओएचई वायर टूट गया। अप लाइन की वायर टूटने की सूचना स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना के बाद टीआरडी के अधिकारी, केमचारियो की टीम मौके पर पहुंची और प्रयास कर तार को ठीक किया।
विज्ञापन
तार ठीक होने पर सुबह 8.40 पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान अप अमृतसर एक्सप्रेस, पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस, संभलपुर मडुआडीह एक्सप्रेस और गांधीधाम एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन